शख्स ने बताया धरती पर कब आएंगे एलियंस, लैंडिंग के बारे में भी की भविष्यवाणी

KNEWS DESK :- फेमस उरी गेलर अपने दिमाग की शक्ति से चम्मच को मोड़ने के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं| उरी ने हाल में ही एक अजीब सी भविष्यवाणी की है| जिसमें उन्होंने बताया कि एलियंस कब धरती पर आयेंगे | यही नहीं उन्होंने उनके लैंडिंग प्लेस की भी भविष्यवाणी की है|आइये आपको विस्तार में बताते हैं|

एलियंस के अस्तित्व पर भविष्यवाणी 

कुछ चीजों पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है| जैसे कि भूत-प्रेत या फिर एलियंस| जब तक कि लोग इन्हें अपनी आंखों से न देख लें, इनपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है| साथ ही दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं, जो सुनी-सुनाई बातों पर भी यकीन करते हैं| कई लोग एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा कर चुके हैं और उनकी ही बातों को कई लोग सच मान कर यकीन कर लेते हैं  कि सच में एलियंस होते हैं| अब एक शख्स ने एलियंस के अस्तित्व को लेकर ऐसी अजीबोगरीब भविष्यवाणी की है कि सुनकर लोग भी हैरान हो गये हैं|

वैज्ञानिक ने दावा

लैडबाइबल की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने एक पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने यह दावा किया था कि पेंटागन के पास एलियंस की तकनीक और ‘गैर-मानवीय शव’ हैं| इसके बाद हार्वर्ड के एक वैज्ञानिक ने भी दावा किया कि उन्हें पापुआ न्यू गिनी से 260 मील दूर मानुस द्वीप के पास प्रशांत महासागर में एलियंस की मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं| उन्होंने यह भी दावा किया कि साल 2014 में जो उल्कापिंड गिरा था, वह वास्तव में एलियंस का एक अंतरिक्ष यान हो सकता है| जिसपर अब उरी गेलर  ने अपना पक्ष रखा है|उरी अपने  दिमाग की शक्ति से चम्मच को मोड़ने के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं|

धरती से संपर्क बनाना चाहते हैं एलियंस

उरी गेलर का कहना है कि एलियंस धरती पर संपर्क बनाने की तैयारी कर रहे हैं और नासा को इसके लिए बड़े पैमाने पर खुद को तैयार करना चाहिए| उन्होंने द मिरर को भी बताया, ‘मुझे लगता है कि आने वाले 10 से 20 सालों में धरती पर एलियंस की लैंडिंग होगी’| साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ‘ये कोई आक्रमण नहीं होगा| वे जहां से भी आते हैं, मुझे लगता है कि शायद वहां दो या तीन प्रजातियां हैं| अगर वे हमें नष्ट करना चाहते तो वे कर सकते थे| लेकिन एलियंस इस बात से चिंतित हैं कि हम चीजों को कैसे संभाल रहे हैं और वे हमें कुछ संकेत देने के लिए हमसे मिलने आ रहे हैं’|

व्हाइट हाउस लॉन या फिर एफिल टॉवर पर लैंडिंग का दावा 

उरी ने बताया कि  ‘उन्हें चिंता है कि हम लाल बटन दबा सकते हैं और परमाणु बम उड़ जाएंगे| वे नहीं चाहेंगे कि हमारा ग्रह नष्ट हो जाए’| साथ ही यह भी दावा किया कि मुझे आशा है कि एलियंस व्हाइट हाउस लॉन या फिर एफिल टॉवर जैसी किसी जगह पर उतरेंगे| उनका कहना है कि ‘यह इतिहास में सबसे बड़ा रहस्योद्घाटन होगा| यह देखना अभी बाकी है कि अमेरिकी सरकार व्हाइट हाउस के लॉन या एफिल टॉवर पर उतरने वाले यूएफओ को कैसे छुपाने की योजना बनाती है’|

About Post Author