शख्स को महिलाओं से लगता है डर, 55 साल से अपने ऊपर नहीं पड़ने दिया किसी भी ‘औरत का साया’

KNEWS DESK – दुनिया में एक से बढ़कर एक अजीब लोग हैं| अक्सर सोशल मीडिया पर अजीब तरह के लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं| ऐसे  ही एक अजीब शख्स के बारे में मालूम चला है, जिसे महिलाओं से डर है| शख्स ने खुद को घर में कैद कर दिया है| वह महिलाओं से इतना ज्यादा डरता है कि उसने 55 साल से उनसे दूरी बनाई हुई है| आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं|

 

कैलिटक्स नजामविटा नाम का शख्स 

कैलिटक्स नजामविटा नाम के इस शख्स को महिलाओं से इतना डर लगता है कि उसने खुद को 55 सालों से उनसे दूर रखा हुआ है| 71 साल के इस शख्स ने महिलाओं से दूरी बनाने के लिए अपने घर के बाहर 15 फुट की चारदीवारी तक बनवाई हुई है| मतलब जब से इस व्यक्ति ने होश संभाला है, तब से ही इसने महिलाओं से दूरी बनाना शुरू कर दिया|

खबरों के मुताबिक शख्स महिलाओं से इतना डरता है| कि वह घर से बाहर भी नहीं जाता है| घर में चारदीवारी बनाने के बाद तो उसकी स्थिति और भी ज्यादा अजीब हो गई है| सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि भले ही इस शख्स को महिलाओं से डर लगता है, मगर वह उनके बूते ही जिंदा है| घर से बाहर नहीं जाने की वजह से उसके गांव की महिलाएं ही उसके दरवाजे तक खाना पहुंचाती हैं, जिसकी बदौलत वह जीवित है|

55 सालों से कैद है ये शख्स

कैलिटक्स नजामविटा ने कहा कि मैंने खुद को इसलिए कैद किया हुआ है, क्योंकि मैं ये सुनिश्चित करना चाहता हूं कि कोई महिला मेरे करीब नहीं आए| एक महिला ने बताया कि भले ही वह महिलाओं से डरता है, मगर हम ही उसकी मदद करते हैं| उसने बताया कि हम भले ही उससे बात नहीं करते हैं, मगर खाने की चीजों को उसके घर में जरूर फेंक देते हैं| साथ ही  उसकी जरूरत की चीजों को भी उस तक पहुंचाया जाता है| वह खाने की चीजों को हमसे लेता भी है|

महिलाओं से दूरी बनाने की वजह

कैलिटक्स नजामविटा गाइनोफोबिया से जूझ रहा है, जिसमें किसी व्यक्ति के मन में महिलाओं का डर पैदा हो जाता है| महिलाओं के बारे में सोचने भर से ही दौरे आने लगते हैं| ऐसा ही कुछ नजामविटा के साथ हो रहा है, जिसकी वजह से उसकी जिंदगी मुश्किल हो गई है| पैनिक अटैक, सीने में जकड़न, बहुत ज्यादा पसीना आना, दिल की धड़कन तेज होना और सांस लेने में कठिनाई महसूस होना, ये सभी गाइनोफोबिया के संभावित लक्षण होते हैं|

About Post Author