शॉकिंग! 6 माह के बच्चे को खा गए चूहे, शरीर पर मिले 50 से ज्यादा जख्म

KNEWS DESK – चूहों के बच्चों को काटने की गंभीर घटनायें पहले भी सामने आई हैं| जिसमें चूहों ने बच्चों के हाथों पैरों में कटा है, लेकिन इस बार एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें चूहों ने एक 6 महीने के बच्चे को 50 से ज्यादा जख्म दिए है | जबकि बच्चे के माता-पिता मजे से सोते रहे|

6 माह के बच्चे को चूहों ने खाया जिन्दा 

एक 6 महीने के बच्चे को चूहों ने जिंदा ही खा लिया| उस वक्त उसके माता-पिता गहरी नींद में सो रहे थे| बच्चे के शरीर पर 50 से अधिक चूहे के काटने के जख्म मिले हैं| घटना अमेरिका के इंडियाना का है| पुलिस को नवजात के पिता ने फोन कर मामले की जानकारी दी| उन्हें बताया गया कि 6 महीने के बच्चे के शरीर पर काटे जाने के गंभीर घाव हैं|

पुलिस ने माता-पिता को किया गिरफ्तार 

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे के पिता डेविड और मां एंजिल स्कोनाबॉम को गिरफ्तार कर लिया है| साथ रहने वाली उसकी आंटी को भी गिरफ्तार किया गया है| इन पर लापरवाही समेत कई आपराधिक आरोपों के तहत मामला दर्ज हुआ है| इस कपल के तीन बच्चे हैं| ये घर में एक अन्य परिवार के साथ रहते हैं, इस दूसरे परिवार में कपल के अलावा उनके दो बच्चे हैं| पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब वह घर पहुंचे, तो उन्हें 6 महीने का बच्चा खून से लथपथ मिला| उसके सिर और चेहरे पर चूहे के काटे जाने के 50 से ज्यादा जख्म थे|

डिटेक्टिव जोनाथन हेल्म ने वारंट में लिखा

पुलिस डिटेक्टिव जोनाथन हेल्म ने गिरफ्तारी वारंट में लिखा है कि बच्चे के दाएं हाथ की चार उंगली और अंगूठा गायब था| उसकी उंगलियों की हड्डियां नजर आ रही थीं| बच्चे को जब अस्पताल ले जाया गया, तो उसके शरीर का तापमान काफी गिर गया था| उसे खून चढ़ाना पड़ा| बच्चा जीवित है|

बच्चे का घर कचरे और चूहे के मल से भरा हुआ था| उसके पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें चूहों के कारण मार्च से ही दिक्कत हो रही थी और इसके लिए उपाय भी किए गए| लेकिन पुलिस अधिकारियों को पता चला है कि इस घर में पहली बार किसी बच्चे को चूहे ने नहीं खाया बल्कि सितंबर में घर के अन्य बच्चों को भी उसने काटा था |

चाइल्ड सर्विस विभाग के अधिकारी ने परिवार को दिया था सेफ्टी प्लान 

इसी घर के दो बच्चों ने अपने स्कूल की टीचर को बताया कि एक सितंबर को चूहों ने उनके पैर की उंगलियों को खा लिया था| उस वक्त वो सो रहे थे| इसके बाद चाइल्ड सर्विस विभाग के अधिकारी इनके घर आए| तब बच्चों की मां ने कहा कि घर में थोड़े बहुत चूहे हैं और उन्होंने बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया| अधिकारियों ने परिवार को सेफ्टी प्लान दिया| साथ ही दोबारा आने की बात कही| ये लोग 14 सितंबर को आने वाले थे, यानी बच्चे को चूहों द्वारा काटे जाने से एक दिन पहले| अब सभी बच्चे चाइल्ड सर्विस विभाग की देखरेख में हैं|

About Post Author