सीमा हैदर ने पति के लिए रखा पहला करवा चौथ, कहा- अपने पति की लंबी उम्र के लिए करूंगी कामना

KNEWS DESK – पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अक्सर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं| कभी वह अपने डांस की वजह से लोगों के बीच चर्चा का कारण बनती हैं तो कभी हिंदू धर्म के त्योहारों मनाने की वजह से वायरल होती है। इस बार सीमा हैदर ने अपने पति सचिन के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखा है| उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि करवा चौथ का व्रत रखते हुए वो अपने पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी।

पति की लंबी आयु के लिए सीमा हैदर रखेंगी करवा चौथ का व्रत, मायके से आया पूजा  का सामान | SeemaHaider| NoidaNews| Newstrack | Noida News: पति की लंबी आयु  के लिए

सीमा हैदर ने मनाया पहला करवा चौथ 

सीमा Pubg में मिले प्यार को ढूढ़ते हुए पाकिस्तान का बॉर्डर पार कर भारत आई सीमा हैदर अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। सीमा आये दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं|सीमा ने अपने पति सचिन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि करवा चौथ का व्रत रखते हुए वो अपने पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी।

https://www.youtube.com/watch

सीमा हैदर ने कहा 

करवा चौथ व्रत के संबंध में सीमा हैदर ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सीमा हैदर ने कहा, ‘यह मेरा पहला करवा चौथ का व्रत है। इसलिए मेरे दिल्ली वाले मायके से करवा चौथ का सामान आया है जिसे मेरे मुंह बोले भाई एपी सिंह की माताजी ने भेजा है। मैं बहुत खुश हूं। मैं सनातन धर्म के रितिरिवाज के आधार पर करवा चौथ का व्रत कर अपने पति की लंबी आयू की कामना करूंगी। मैं अपने परिवार की सुख-शांति के लिए कामना करूंगी।’उन्होंने आगे कहा कि, भारत इतना अच्छा देश है कि हर त्योहार एक नई सोच देता है। इससे अच्छा देश कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। मैं अपनी मातजी और भाई का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं।

https://www.youtube.com/watch

कृष्ण जन्माष्टमी 

यह कोई पहला मौका नहीं है जब सीमा हैदर किसी भारतीय त्योहार को मना रही हैं। इससे पहले भी कृष्ण जन्माष्टमी मनाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके अलावा उन्होंने रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया था। इस दौरान उनका मुंह बोला भाई एपी सिंह उनके रबूपुर स्थित आवास पर पहुंचकर राखी बंधवाई थी।

About Post Author