Navratri 2023: शख्स ने पानी के अंदर किया जबरदस्त ‘गरबा’, वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान

KNEWS DESK- दुनिया भर में इस समय नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है| हर दिन लोग गरबा इवेंट में शामिल हो रहे हैं| वहीं गरबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमें एक शख्स पाने के अन्दर जबरदस्त गरबा खेलते हुए नजर आ रहा है|

पानी में डांस करने वाला शख्स हाइड्रोमैन नाम से फेमस है| भारत के पहले अंडरवॉटर डांसर जयदीप गोहिल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है| ये वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| इस वीडियो में वह पानी के नीचे गरबा और डांडिया कर रहे हैं| उन्हें पानी के अंदर स्कूटी के साथ स्टंट करते हुए भी देखा गया है| कभी तो वो पानी के अन्दर स्नूकर खेलने लगते हैं|

इस बार उनका गरबा का वीडियो काफी वायरल हो रहा है| वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले जयदीप ने हाथ में डांडिया लेकर गरबा किया और फिर बाद में फर्श पर लेटकर स्टंट किया| वीडियो देखकर लोग काफी दंग रह गये हैं| सभी हाइड्रोमैन की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

वायरल हो रहे इस वीडियो को काफी ज्यादा बार देखा गया है| इस पर कई लाइक्स भी आ चुके हैं| वीडियो में कमेंट्स की तो बाढ़ ही आ गई है| सभी लोग ये डांस देखकर काफी हैरान हैं|

About Post Author