क्रिकेटर युजवेंद्र की पत्नी धनश्री की प्रतीक के साथ तस्वीर आई सामने, भड़के चहल के फैंस, बोले- ‘शर्म करो धनश्री…’

KNEWS DESK- भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र की पत्नी धनश्री वर्मा इस समय चर्चा में बनी हुई हैं| दरअसल, उनकी एक तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है| धनश्री हाल ही में झलक दिखला जा 11 में नजर आई थीं| जहां उनके साथ कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर भी थे| अपने कोरियोग्राफर के साथ ही धनश्री की तस्वीर सामने आई है, जो इस समय सुर्खियां बटोर रही है|

डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 खत्म होने के बाद सभी कलाकारों के लिए एक शानदार पार्टी आयोजित की गई थी| पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आए, इन्हीं में से एक तस्वीर धनश्री वर्मा और प्रतीक उतेकर की है, जिसमें प्रतीक, धनश्री को पीछे से हग करते नजर आ रहे हैं| इस तस्वीर को देखने के बाद चहल के फैंस काफी भड़क गए हैं और वो धनश्री- प्रतीक पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं|

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma Divorce: पड़ोसी के साथ फोटो खिंचवाया तो चहल ने धनश्री को दिया तलाख?

तस्वीर के सामने आने के बाद यूजर्स जमकर धनश्री को ट्रोल कर रहे हैं| एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- अरे शर्म करो धनश्री, चहल को धोखा दे रही हो| इसी तरह लोग कमेंट्स के जरिये धनश्री वर्मा और प्रतीक उतेकर पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं|

About Post Author