उत्तराखंड: मिशन 2024 के तहत महिला मोर्चा ने रैली का किया आयोजन, सैकड़ों की तादाद में पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे उपस्थित

रिपोर्ट – अज़हर मलिक

जसपुर – मिशन 2024 को फतह करने के लिए अब भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं ने मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है| महिलाओं द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो की तादाद में महिलाएं एकत्र हुई|

योजनाओं के बारे में लोगों को दी जानकारी 

आपको बता दें जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में मिशन 2024 के तहत महिला मोर्चा ने आज एक रैली का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ो की तादाद में महिला मोर्चे के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। रैली के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। साथ ही मोदी सरकार में महिलाओं की हर काम में भागीदारी और महिलाओं की सुरक्षा के बारे में किए गए फैसलों की लोगों को जानकारी दी।

पीएम मोदी के अटूट फैसलों की वजह से आज महिलाएं देश सुरक्षित

महिला मोर्चा की नेत्रियों का कहना है कि मोदी सरकार में अब महिलाएं किसी से कम नहीं है, लगातार महिलाएं हर काम में आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अटूट फैसलों की वजह से आज महिलाएं देश के अंदर सुरक्षित हैं | इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुनः सरकार बनाने जा रही है और मोदी जी ने नारा दिया है इस बार 400 पार तो हमारा प्रयास रहेगा कि इस बार 400 लाकर ही हम पुनः सरकार बनाएं |

About Post Author