जहरीले सांप के फन को चाटने लगी गाय, वायरल हुआ वीडियो

KNEWS DESK- सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है| पिछले कुछ समय से जानवरों की वीडियो कुछ ज्यादा ही सोशल मीडिया पर दिख रही हैं| आपने अक्सर जानवरों को लड़ते हुए ही देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने गाय-सांप के बीच प्यार देखा है| हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| जिसको देख कर आपके होश उड़ जाएंगे| इस वीडियो को IFS सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है| वीडियो में गाय और सांप के बीच दोस्ती नजर आ रही है|

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखंगे कि एक कोबरा सांप जो कि बहुत जहरीला होता है| वो एक गाय के ठीक सामने नजर आ रहा है| बड़ी बात ये है कि दोनों में से कोई एक-दूसरे से डर नहीं रहा है, बल्कि अपनापन नजर आ रहा है| सांप गाय के मुंह के सामने फन फैलाए बैठा होता है और गाय उस पर नजर टिकाए होती है| वीडियो में दोनों जानवर अपनी जगह से टस से मस तक नहीं होते| थोड़ी देर के बाद सांप अपना फन नीचे करके गाय के मुंह के पास आ जाता है| फिर गाय सांप के फैले हुए फन को जीभ से चाटने लगती है, जिसे देख आपका दिल दहल जाएगा| जहां सांप जैसे इतने जेहरीले जानवर को देख लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है| वहीं गाय बड़े प्यार से उसका फन चाट रही है|

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा गया है कि इसे डिटेल में बताना मुश्किल है| सच्चे प्रेम से प्राप्त हुआ विश्वास| इस वायरल वीडियो में यूजर्स अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं| एक यूजर ने लिखा कि नंदी को नाग देव से प्रेम हो गया| एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे तो इसकी उम्मीद ही नहीं थी कि कोई जानवर भी ऐसे कर सकता है|

About Post Author