तेलंगानाः सीएम रेवंत रेड्डी का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 3 विधायकों को मिली मंत्री की कमान

डिजिटल डेस्क- तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने अपनी सरकार के 18 महीने बात पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में तीन लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। तीन चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद तेलंगाना मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित सदस्यों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है हालांकि अभी भी यहां छह पद खाली हैं। रविवार को राजभवन में कांग्रेस विधायक जी विवेक, ए लक्ष्मण कुमार, वक्ति श्रीहरि ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली जबकि रामचंद्रू नायक को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है।

HCA के पूर्व अध्यक्ष को बनाया मंत्री

रेवंत रेड्डी की सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वालों में एक विधायक HCA (हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन) का अध्यक्ष भी रह चुका है। शपथ लेने वालों में विधायक विवेक दिवंगत कांग्रेसी नेता जी वेंकटस्वामी के बेटे हैं। विवेक ने अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस से शुरू किया। उन्होंने बीआरएस और भाजपा के साथ भी काम किया। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले वे कांग्रेस में लौट आए। विवेक हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  उनके बड़े भाई जी विनोद भी कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं।

वर्तमान में ये मंत्री हैं रेवंत रेड्डी सरकार में

  1. ए. रेवंत रेड्डी (मुख्यमंत्री)
  2. मल्लू भट्टी विक्रमार्का (उपमुख्यमंत्री)
  3. एन. उत्तम कुमार रेड्डी (सिंचाई और सीएडी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति)
  4. दामोदर राजानरसिम्हा (स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी)
  5. कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी (सड़कें और भवन, सिनेमाटोग्राफी)
  6. दुडिला श्रीधर बाबू (सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, उद्योग और वाणिज्य, विधायी मामले)
  7. पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी (राजस्व और आवास, सूचना और जनसंपर्क)
  8. पोन्नम प्रभाकर (परिवहन, BC कल्याण)
  9. कोंडा सुरेखा (पर्यावरण और वन, एन्डोमेंट)
  10. द. अनुसूया सीतक्का (पंचायती राज और ग्रामीण विकास, महिला और बाल कल्याण)
  11. तुम्माला नागेश्वर राव (कृषि, विपणन, सहकारिता, और हथकरघा और वस्त्र)
  12. जुपल्ली कृष्णा राव (निषेध और उत्पाद शुल्क, पर्यटन और संस्कृति, पुरातत्व)