KNEWS DESK- अगर आप भी रोज़ाना WhatsApp पर वॉइस मैसेज का इस्तेमाल करते हैं, तो यह नया फीचर आपके लिए बेहद काम का साबित हो सकता है। कंपनी एक ऐसे शॉर्टकट फीचर पर काम कर रही है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना ऐप खोले ही वॉइस मैसेज रिकॉर्ड और भेज सकेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp एक नया होम स्क्रीन शॉर्टकट फीचर टेस्ट कर रहा है। यह शॉर्टकट सीधे Android फोन की होम स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
यूजर सिर्फ एक टैप में वॉइस नोट रिकॉर्ड कर सकेंगे और उसे सीधे किसी भी कॉन्टैक्ट को भेज पाएंगे।
इसके अलावा, एक साथ कई लोगों को रिसीवर के तौर पर चुनने का विकल्प भी मिल सकता है।
स्टेटस अपडेट करना भी होगा आसान
WhatsApp सिर्फ वॉइस मैसेज ही नहीं, बल्कि स्टेटस अपडेट को भी आसान बनाने की तैयारी में है।
नए फीचर के जरिए यूजर्स होम स्क्रीन विजेट से ही स्टेटस अपडेट कर सकेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि रिकॉर्ड किए गए वॉइस नोट को सीधे WhatsApp स्टेटस पर शेयर करने का विकल्प भी मिल सकता है।
अभी डेवलपमेंट स्टेज में है फीचर
यह अपकमिंग फीचर फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है। कंपनी पहले इसे बीटा यूजर्स के लिए जारी कर सकती है। इसके बाद टेस्टिंग पूरी होने पर इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
WhatsApp वेब में भी बड़े बदलाव
इसी बीच WhatsApp अपने वेब प्लेटफॉर्म को भी अपडेट कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने WhatsApp Web पर ग्रुप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू की है।
अब एक कॉल में 32 लोगों तक जुड़ सकते हैं, जिससे ग्रुप मीटिंग और ऑनलाइन बातचीत और आसान हो गई है।
यूजर्स के लिए क्या होगा फायदा?
इस नए शॉर्टकट फीचर से WhatsApp यूज करना और भी तेज और आसान हो जाएगा। खासकर उन लोगों के लिए यह काफी उपयोगी होगा जो दिनभर वॉइस मैसेज भेजते हैं और तेजी से कम्युनिकेशन करना पसंद करते हैं।