एक क्लिक से खाना गर्म कर देता है ये खास टिफिन, ऑफिस हो या ट्रैवल आएगा आपके बहुत काम, सस्ते हैं इसके दाम

KNEWS DESK- सर्दियों में हर कोई गर्म खाना खाना चाहता है| ऐसे में जो घर में रहता है वो तो गर्म करके खा सकता है लेकिन जो लोग ऑफिस जाते हैं, उनके लिए गर्म खाना मुश्किल होता है, क्योंकि उनका टिफिन तो सुबह ही पैक हो जाता है लेकिन अब ऑफिस जाने वाले लोग भी गर्म खाना खा सकेंगे| आज हम आपको स्मार्ट टिफिन के बारे में बताएंगे, ये स्मार्ट टिफिन कई बेहतरीन फीचर्स और खूबियों के साथ आता है| चलिए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं|

हम आपको बता रहे हैं Milton Smart Electric Tiffin की| ये टिफिन कई खास फीचर्स के साथ आता है| इसमें यूजर्स को 300ml के तीन बॉक्स मिलते हैं, जिनमें खाना पैक किया जाता है| इसका प्राइज 1999 रूपए है| Milton Smart Electric Tiffin में खाना गर्म करने का सिस्टम है, जिसे घर के बाहर होने पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है| इसमें यूएसबी केबल का सपोर्ट मिलता है|

Milton Smart Electric Tiffin ऐप इनेबल फीचर के साथ आता है| इसका मतलब है कि यह ऐप को सपोर्ट करता है| इस ऐप की मदद से यूजर्स इसे वाईफाई से कनेक्ट कर सकते हैं| यूजर्स वॉयस कमांड देकर खाना गर्म कर सकते हैं, यह Alexa और Google Voice Assistants के साथ कंपेटेबल है| इसमें हीट शेड्यूल करने का ऑप्शन भी दिया गया है|

Milton Smart Electric Tiffin में GeoTag फीचर है| इसे इनेबल करने के बाद जैसे ही आप टिफिन के पास आएंगे तो टिफिन geographical लोकेशन का अंदाजा लगाकर आपका खाना गर्म कर देगा| यूजर्स चाहें तो ऐप की मदद से भी खाना गर्म करने लिए टाइम सेट कर सकते हैं|

About Post Author