आईफोन 15 का इंतजार हुआ खत्म, यहां देखें इसकी कीमत, इस तरह देखें लाइव इवेंट

KNEWS DESK- एपल लवर्स के लिए आईफोन 15 का इन्तजार अब खत्म हो चुका है| क्योंकि आज कंपनी वंडरल्सट इवेंट 2023 में नए आईफोन को लॉन्च करने वाली है| एपल आईफोन 15 के लॉन्च से पहले इसके कई फीचर्स देखे गए हैं| अब आप सब ये सोच रहे होंगे कि आखिर इसकी कीमत क्या होगी? और कितने रुपए का बजट तैयार करना पड़ेगा| चलिए हम आपको सारे सवालों का जवाब देते हैं|

आईफोन 15 के साथ इवेंट में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को लॉन्च किया जा सकता है| इसके अलावा Apple Watch Series 9, iOS 17 अपडेट और USB-C केबल्स को भी पेश किया जाएगा|

जानें इसके फीचर्स

iPhone 15 मॉडल में आपको डायनेमिक आइलैंड डिस्प्ले मिलेगी| इसमें एक पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिलेगा| अपकमिंग फोन लाइटनिंग चार्जर के साथ आने के बजाय USB-C चार्जिंग सेटअप के साथ आ सकता है| आईफोन 15 में आपको प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का मिल सकता है|

आईफोन 15 इतनी है कीमत 

भारत में रहने वाले यूजर्स के आईफोन 15 के बेस मॉडल को खरीदने के लिए 79,900 रुपये शुरुआती कीमत का बजट तैयार करना पड़ सकता है| इसके अलावा iPhone 15 Plus की कीमत के बारे में बताएं तो ये 89,900 रुपये में आ सकता है|

कहां देंखे लाइव इवेंट

अगर आप एपल का लॉन्च इवेंट देखना चाहते हैं तो एपल के Apple Tv ऐप पर आसानी से देखा जा सकता है| इसके अलावा एपल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी आप लाइव देख सकते हैं| ऐपल इवेंट भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे शुरू होगा|

About Post Author