KNEWS DESK- कैमरा और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सोनी ने अपना नया प्रीमियम कॉम्पैक्ट कैमरा लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Sony RX10 V को पेश किया है। यह कैमरा खासतौर पर फोटोग्राफर्स, ट्रैवलर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Sony RX10 V में 20.1 मेगापिक्सल सेंसर, AI आधारित ऑटोफोकस, 25x ऑप्टिकल जूम और 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा फोटो और वीडियो दोनों के लिए शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
Sony RX10 V की कीमत यूरोपीय बाजार में 2,499 यूरो (करीब 2.72 लाख रुपये) रखी गई है। वहीं ब्रिटेन में इसकी कीमत लगभग 2,199 पाउंड (करीब 2.81 लाख रुपये) है। इस कैमरे की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Sony RX10 V में 20.1MP 1.0-टाइप स्टैक्ड Exmor RS CMOS सेंसर दिया गया है। इसके साथ कंपनी का लेटेस्ट BIONZ XR इमेज प्रोसेसर मिलता है, जो बेहतर फोटो क्वालिटी और तेज प्रोसेसिंग में मदद करता है। कैमरे में ZEISS Vario-Sonnar T 24-600mm F2.4-4.0 लेंस दिया गया है, जो 25x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। यह फीचर दूर की चीजों को भी क्लियर डिटेल के साथ कैप्चर करने में मदद करता है।
Sony RX10 V में AI प्रोसेसिंग यूनिट दी गई है, जो रियल टाइम रिकग्निशन ऑटोफोकस को बेहतर बनाती है। यह कैमरा इंसान, जानवर, पक्षी, कीड़े, कार, ट्रेन और हवाई जहाज जैसे सब्जेक्ट को पहचानकर उन्हें ट्रैक कर सकता है। इसमें 575 फेज-डिटेक्शन ऑटोफोकस पॉइंट्स मिलते हैं। इसके अलावा यह कैमरा लगातार ऑटोफोकस और ऑटो एक्सपोजर ट्रैकिंग के साथ 30fps तक ब्लैकआउट फ्री बर्स्ट शूटिंग कर सकता है।
वीडियोग्राफी के लिए Sony RX10 V काफी खास है। इसमें 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा कैमरा 5x तक स्लो मोशन प्लेबैक की सुविधा भी देता है। वीडियो फीचर्स में—10-बिट 4:2:2 रिकॉर्डिंग, S-Cinetone कलर प्रोफाइल, S-Log3 सपोर्ट, एक्टिव मोड इमेज स्टेबिलाइजेशन, LUT इंपोर्ट सपोर्ट, ऑटो फ्रेमिंग, टाइम-लैप्स रिकॉर्डिंग जैसे विकल्प शामिल हैं।
आज के समय में यूट्यूबर्स, व्लॉगर्स और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए एक ऐसा कैमरा जरूरी है, जो फोटो और वीडियो दोनों में शानदार आउटपुट दे सके। Sony RX10 V में लंबी जूम रेंज, तेज ऑटोफोकस और हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग इसे कंटेंट क्रिएशन के लिए उपयोगी बनाते हैं। इसके अलावा कैमरे में सोनी का मल्टी इंटरफेस शू दिया गया है, जिससे डिजिटल माइक्रोफोन जैसे ऑडियो एक्सेसरीज को कनेक्ट किया जा सकता है।
Sony RX10 V में 3.68 मिलियन डॉट्स वाला 0.5 इंच OLED इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर दिया गया है। इसका मैग्निफिकेशन 0.78x है। इसके अलावा कैमरे में 3.0 इंच का टिल्टिंग LCD टचस्क्रीन मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.62 मिलियन डॉट्स है। यह स्क्रीन शूटिंग एंगल बदलने और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल में मदद करती है।
कुल मिलाकर Sony RX10 V एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट कैमरा है, जिसमें हाई जूम, प्रोफेशनल वीडियो फीचर्स और AI आधारित ऑटोफोकस जैसी सुविधाएं दी गई हैं। यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो बिना लेंस बदलने के एक ऑल-इन-वन कैमरा चाहते हैं।