Oppo ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल फोन, जानिए फर्स्ट सेल और ऑफर्स की डिटेल

KNEWS DESK – स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने भारत में अपना नया फ्लिप फोन लॉन्च कर दिया है| ये पहला ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला फ्लिप फोन है| कंपनी ने फोन को कई खास फीचर्स के साथ पेश किया है| इसे आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से बुक कर सकते हैं| आपको फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं|

Oppo Find N3 Flip

ओप्पो ने अपना पहला फोल्डेबल फोन  Find N3 Flip लॉन्च कर दिया है| इस फोन में 7.82 इंच की मैन डिस्प्ले और 6.3 इंच की एक्स्टरनल स्क्रीन दी है| Oppo Find N3 Flip फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया है और ये फोन एंड्रॉयड 13 OS पर रन करता है| Oppo Find N3 Flip फोन को 9,999 युआन जो कि 1,13,800 रुपये के करीब होती है की कीमत पर लॉन्च किया गया है|

कैमरा 

ओप्पो के इस फोल्डेबल फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 64MP का टेलीफोटो कैमरा दिया है| वहीं सेल्फी के लिए फोन में 32MP का सेल्फी शूटर दिया गया है| साथ ही इस फोन में पावर के लिए 67W का SuperVooc फास्ट चार्जर दिया है|

OPPO Find N3 and Find N3 Flip Smartphones Launch Globally Unlocking a New  Level of Foldable Excellence | OPPO Global

स्पेसिफिकेशन 

ओप्पो के इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 लेटेस्ट प्रोसेसर दिया है, जो 16GB रैम और 512 GB की स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है| इस फोन में 7.82 इंच की मैन स्क्रीन 2K रेजोल्यूशन की दी है जिसमें अल्ट्रा थिंन ग्लास प्रोटेक्शन के लिए दिया गया है| वहीं फोन में 6.31 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी है जिसमें 1116×2484 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है|

फर्स्ट सेल और डिस्काउंट

ओप्पो का ये फोल्डेबल फोन 22 अक्टूबल से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा| इस फोन पर आपको 12000 रुपये का कैशबैक और 24 महीने की No Cost EMI ICICI बैक, एसबीआई बैंक के कार्ड पर मिलेगी| इसके साथ ही इस फोन पर 8000 रुपये का बोनस और 6 महीने के लिए स्क्रीन की वारंटी मिलेगी|

About Post Author