इस 4अप्रैल को ONEPLUS लॉन्च करेगा अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

TECHNOLOGY DESK,  OnePlus अपनी Nord Series में कुछ नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। मिड-रेंज लाइनअप में चीनी कंपनी OnePlus Nord 3, Nord CE 3 और OnePus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। अब OnePus Nord CE 3 Lite को लेकर नई जानकारी सामने आई है। पता चला है कि लाइट वेरियंट को OnePlus अगले महीने यानी अप्रैल 2023 में लॉन्च कर सकती है।

Max Jambor के मुताबिक, “OnePus Nord CE 3 Lite लाइट स्मार्टफोन को 4 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल दूसरे वेरियंट की लॉन्च डिटेल का पता नहीं चला है। लेकिन उम्मीद है कि “Nord सीरीज के तीनों फोन को एक ही साथ पेश किया जाएगा।”

OnePus Nord CE 3 Lite के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बाकी दोनों वेरियंट से अलग OnePus Nord CE 3 Lite की डिटेल अभी नहीं पता चली हैं। आने वाले OnePlus के बारे में अगले तीन हफ्तों में और जानकारी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, Lite वर्जन होने के चलते इस फोन में OnePlus Nord CE 3 की तुलना में कम पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स ही मिलेंगे।

लीक के मुताबिक, OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन कंपनी के OnePlus Ace 2V का रीब्रैंडेड वर्जन होगा। डिवाइस को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000CPU के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में 6.72 इंच AMOLED स्क्रीन मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। डिवाइस को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Nord CE 3 स्मार्टफोन को वनप्लस ऐस 2वी वाले स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। लेकिन OnePus Nord CE 3 Lite में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G चिपसेट मिलेगा।

OnePlus Nord 3 और Nord CE 3 स्मार्टफोन में एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे हैं। जबकि Lite वेरियंट एकदम अलग होगा। OnePus Nord CE 3 Lite लाइट को अलग चिपसेट, स्क्रीन और बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

गौर करने वाली बात है कि इससे पहले आई रिपोर्ट्स में पता चला था कि “OnePlus Nord Series को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा।”

About Post Author