अब भूकम्प आने से पहले बता देगा आपका फोन, तुरंत कर डालो ये सेटिंग

KNEWS DESK – आज दिल्ली-एनसीआर में और कई जगह पर जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए| भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है| लोग झटकों को महसूस कर बिल्डिंग और घरों से बाहर इक्कठा हों गये थे| भूकंप की तीव्रता 6.2 रही| भूकंप से जान और माल दोनों को बड़ा नुक्सान होता है| लेकिन आप भूकंप से बचने के लिए अपने फोन में एक सेटिंग कर सकते हैं जिसके बाद आपको गूगल भूकंप आने का अलर्ट भेजता है| जानें क्या सेटिंग करनी होगी|

अलर्ट सिस्टम का ट्रायल

कैसा हो अगर भूकंप आने से पहले ही आपको इसके आने की चेतावनी मिल जाए| गूगल एंड्रॉयड फोन पर भूकंप का अलर्ट भेजता है| हाल ही में अमेरिकी कंपनी ने भारत में अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम का ट्रायल भी किया है|

गूगल का नया सिस्टम आने के बाद स्मार्टफोन पर भूकंप आने का अलर्ट मिल जाएगा| इससे आपको भूकंप से जान बचाने का मौका मिलता है, और आप जरूरी कदम उठा सकते हैं| इंडिया में इस सिस्टम की टेस्टिंग चल रही है| अगर आप भी फोन में कुछ सेटिंग कर लेंगे तो इसके बाद आपके फोन में भी अर्थक्वेक की वार्निंग आ सकती है|

जल्द इंडिया में भी होगा शुरू 

एंड्रॉयड अर्थक्वेक अलर्ट्स सिस्टम कई देशों में पहले से काम कर रहा है| इन देशों में भूकंप के झटके आने से पहले चेतावनी मिल जाती है| गूगल भारत में भी ये सिस्टम लाने के लिए नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर से बात कर रही है| बहुत जल्द इंडिया में भी अलर्ट मिलना शुरू हो जाएंगे|

ऐसे पाएं अलर्ट

गूगल का अलर्ट सिस्टम आपके फोन के सेंसर्स का इस्तेमाल करता है| ये फोन के एक्सेलेरोमीटर का सीस्मोग्राफ की तरह इस्तेमाल करता है| इस तरह आपका फोन एक छोटा अर्थक्वेक डिटेक्टर बन जाता है|

अर्थक्वेक अलर्ट पाने के लिए करें ये सेटिंग 

  1. एंड्रॉयड स्मार्टफोन की सेटिंग पर जाएं|
  2. यहां Location आप्शन चुनें|
  3. अब Earthquake Alerts पर जाएं|
  4. इस ऑप्शन पर एक टॉगल मिलेगा, जिसे चालू कर दें|
  5. इसके बाद आपके फोन में भी भूकंप का अलर्ट मिलना शुरू हो जाएगा

गूगल का अलर्ट सिस्टम अभी टेस्टिंग फेज में है| 4.5 या इससे ज्यादा मैग्निट्यूड वाले भूकंप के झटकों के लिए ही गूगल अलर्ट भेजता है| कुछ जगह ऐसी हैं जहां ये सिस्टम काम नहीं करता है|

About Post Author