अब हाथ दिखाकर होगा पेमेंट, Amazon की गजब सर्विस

KNEWS DESK- ऑनलाइन पेमेंट के लिए हम कई टेक्नॉलाजी का इस्तेमाल करते हैं फिर चाहें वो UPI पेमेंट हो या फिर GOOGLE PAY हो। भारत की बात करें तो भारत में ज्यादातर पेमेंट UPI के जरिए होती है। लेकिन दुनियाभर में दूसरी टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐमेजॉन ने एक नई टेक्नोलॉजी वाली Amazon One सर्विस को लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स-

 

 

टेक्नोलॉजी हर दिन बदल रही है।  इसके साथ ही आपका पेमेंट करने का तरीका भी। कुछ साल पहले तक पेमेंट का पॉपुलर तरीका कैश था, लेकिन फिर कार्ड से इसे धीरे-धीरे रिप्लेस करना शुरू किया। हालांकि, कार्ड का इस्तेमाल आप हर जगह नहीं कर सकते थे। इसके बाद एंट्री हुई UPI जैसे डिजिटल पेमेंट सर्विस की।

फिलहाल डिजिटल पेमेंट के सबसे पॉपुलर तरीकों में से एक ये है. Google Pay, PhonePe और PayTM जैसे पेमेंट ऐप्स UPI पर काम करते हैं।  मगर Amazon ने इससे एक कदम आगे निकलने का फैसला कर दिया है। कंपनी ने Amazon One का ऐलान किया है।

ऐसे करें सेटअप

इसकी मदद से आप सिर्फ हाथ दिखाकर पेमेंट कर सकते हैं. इसकी शुरुआत Whole Foods स्टोर पर की गई है। ये तकनीक कुछ स्टोर्स में पहले से ही Amazon Prime मेंबर्स के लिए मौजूद है, लेकिन Amazon इसे बाकि स्टोर्स में भी जल्द ही इसे शुरू करना चाहता है। अगर आप एक प्राइम मेंबर हैं तो Amazon One यूज़ करने पर डिस्काउंट भी मिलेगा।

ऐमेजॉन ने कहा कि वो यूजर्स का डेटा किसी भी थर्ड पार्टी के साथ शेयर नहीं करते हैं। ये डेटा सिर्फ किसी सरकारी एंजेसी के ऑर्डर पर ही शेयर किया जाता है। इसके अलावा यूजर्स का बायोमेट्रिक डेटा AWS Cloud में स्टोर किया जाएगा जो कि भरोसेमंद क्लाउड स्टोरेज है।

About Post Author