Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च, 68 घंटे की बैटरी और 46dB ANC से लैस

Knews Desk– Nothing Headphone (1) Pro की अमेरिका में कीमत 399 डॉलर तय की गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 38,300 रुपये बैठती है। लॉन्च के समय इसकी कीमत मूल Headphone (1) की तुलना में करीब 100 डॉलर ज्यादा है। नया हेडफोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर यह हेडफोन लिस्टेड है, लेकिन भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।Nothing Headphone (1) Pro में ट्रिपल-ड्राइवर ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें 40mm का बास डायनेमिक ड्राइवर, 13x8mm का प्रेसिजन डायनेमिक ड्राइवर और ट्रेबल के लिए xMEMS ड्राइवर शामिल है। कंपनी के अनुसार, हेडफोन 20Hz से 40,000Hz तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज सपोर्ट करता है। इसमें पर्सनल साउंड, फ्लैट EQ और मेट्रोपोलिस स्टूडियो के साथ डेवलप की गई ट्यूनिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

हेडफोन में हेड ट्रैकिंग के साथ डायनामिक स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। यूजर्स को स्टैंडर्ड, लाइव हाउस, क्लब और कॉन्सर्ट हॉल जैसे अलग-अलग लिसनिंग मोड भी मिलते हैं। इसके अलावा मेट्रोपोलिस स्टूडियोज के स्टूडियो बी पर आधारित एक विशेष मोड भी दिया गया है। Headphone (1) Pro हाई-रेस ऑडियो सर्टिफाइड है और म्यूजिक प्लेबैक के लिए AAC, SBC और LDAC को सपोर्ट करता है। वहीं ब्रॉडकास्ट ऑडियो के लिए LC3 का सपोर्ट दिया गया है।नॉइज़ कैंसलेशन के लिए Headphone (1) Pro में कुल 10 माइक्रोफोन दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें रियल-टाइम एडैप्टिव ANC सिस्टम दिया है, जो 46dB तक नॉइज़ रिडक्शन देने का दावा करता है। इसके साथ ट्रांसपेरेंसी मोड भी मौजूद है। कॉलिंग के लिए चार-माइक्रोफोन एल्गोरिदम दिया गया है, जिससे कॉल के दौरान आवाज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो हेडफोन में Bluetooth 6.1 का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair, Apple डिवाइस पर इंस्टेंट सेटअप और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हेडफोन लॉसलेस USB-C ऑडियो को भी सपोर्ट करता है। इसमें कंट्रोल के लिए टैक्टाइल स्विच दिए गए हैं और इसका वजन 327 ग्राम है। डिवाइस को IP52 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।बैटरी के मामले में Nothing Headphone (1) Pro में 1,060mAh की रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार AAC मोड में ANC चालू होने पर यह 30 घंटे तक और ANC बंद होने पर 68 घंटे तक चल सकता है। वहीं LDAC मोड में ANC चालू होने पर 28 घंटे और ANC बंद होने पर 53 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। इस तरह Nothing ने नए हेडफोन में ऑडियो फीचर्स के साथ लंबी बैटरी लाइफ पर भी खास फोकस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *