Skip to content
  • Saturday, March 14, 2026

  • Home
  • भारत
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • आगरा
      • उन्नाव
      • बाराबंकी
      • अयोध्या
      • रायबरेली
      • इटावा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • नोएडा
      • बाँदा
    • उत्तराखण्ड
      • देहरादून
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • राजनीति
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • Knews Campus
  • Live TV
  • Job
  • Home
  • टेक्नोलॉजी
  • Twitter की तर्ज़ पर अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी ब्लू टिक के लिए देने होंगे पैसे, सब्सक्रिप्शन सर्विस हुई लॉन्च
अन्तर्राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी

Twitter की तर्ज़ पर अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी ब्लू टिक के लिए देने होंगे पैसे, सब्सक्रिप्शन सर्विस हुई लॉन्च

February 20, 2023
Atishay Ramabh

फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta Platforms Inc. ने अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विस को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी की Meta Verified सर्विस में यूजर्स को कई सारे नए और अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे। इसी के साथ साथ पैसे देने वाले यूजर्स को अकाउंट वेरिफिकेशन का बैज भी मिलेगा।

मेटा की नई सब्सक्रिप्शन सर्विस की कीमत करीब 11.99 डॉलर (करीब 1000 रुपये) होगा। iOS ऐप के जरिए इस सर्विस को लेने पर 14.99 डॉलर चार्ज देना होगा। आपको बता दें कि फिलहाल यह सर्विस खासतौर से कॉन्टेन्ट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है। वेरिफिकेशन बैज के अलावा सबस्क्रिप्शन सर्विस में ‘प्रोऐक्टिव अकाउंट प्रोटेक्शन, अकाउंट सपोर्ट के लिए एक्सेस और पहले से ज्यादा विजिबिलटी और रीच’ जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। मेटा के प्रवक्ता ने एक ईमेल में यह जानकारी साझा की है।

इसके अलावा मेटा के चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर मार्क ज़ुकरबर्ग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए नए प्रॉडक्ट की जानकारी दी। बता दें कि इस सर्विस को पिछले हफ्ते पेश किया गया था। यह ऑप्शन फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन इनका सब्सक्रिप्शन अलग-अलग ही लेना होगा।

बता दें कि पिछले कुछ सालों में सब्सक्रिप्शन सर्विस, सोशल नेटवर्किंग कंपनियों में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई है। इससे कंपनियों को अपने बिजनेस को अलग तरह से चलाने का भी मौका मिलता है जो अभी तक मुख्य तौर पर सिर्फ विज्ञापनों पर निर्भर था। Snap Inc. के पास Snapchat Plus है। जबकि ट्विटर के पास भी अभी एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है जिसका सबसे बड़ा सेलिंग पॉइन्ट अकाउंट वेरिफिकेशन है।

Meta का अधिकतर रेवेन्यू विज्ञापनों से ही आता है लेकिन इकॉनमी में उतार-चढ़ाव के चलते इस पर काफी असर पड़ सकता है। Covid-19 की शुरुआत में मेटा के बिजनेस को काफी नुकसान हुआ था और पिछले साल के आखिर में यूरोप में युद्ध और मंदी के चलते भी कंपनियों के बिजनेस पर काफी असर पड़ा था। सब्सक्रिप्शन सर्विस के चलते रेवेन्यू ज्यादा कंसिस्टेंट रहता है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यूजर्स अब तक जिन सर्विस का फ्री में इस्तेमाल करते आए हैं, क्या उनके लिए पैसे देना चाहते हैं या नहीं। ट्विटर के सब्सक्रिप्शन सर्विस की रफ्तार भी अभी तक धीमी ही देखी गई है। लेकिन मेटा के सब्सक्रिप्शन पैकेज का सबसे बेहतर फीचर है ‘विजिबिलटी का बढ़ना’। फेसबुक या इंस्टाग्राम पर इन दिनों अपनी पोस्ट की रीच और विजिबिलटी कायम रखना मुश्किल हो रहा है, यहां तक कि यूजर्स के फोलोवर्स को भी उनकी पोस्ट नहीं दिखती है। कंपनी ने अब यूजर्स को उस कॉन्टेन्ट को दिखाना शुरू कर दिया है, जिनमें उन्हें रुचि है, ना कि वह कॉन्टेन्ट जो उनके द्वारा फोलो किए जा रहे लोग पोस्ट करते हैं।

Meta इस हफ्ते से ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विस को टेस्ट करना शुरू कर देगी।

Share on Social Media
xfacebookemailwhatsapp
Tags: facebook instagram twitter mark zukarburg

Post navigation

पापा की परी ही नहीं बल्कि ‘भगवान’ का रुप भी हो सकती हैं बेटियां,17 साल की मासूम बेटी ने लिवर देकर बचाई पिता की जान
हाथ में तमंचा, मुंह में सिगरेट लिए चमत्कारी बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग का वीडियो हुआ वायरल

Recent Posts

  • पंजाब में अब अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, मोगा रैली में अमित शाह का बड़ा संदेश
  • आईपीएल चुनने पर ब्लेसिंग मुजरबानी पर भड़का पाकिस्तान, कानूनी कार्रवाई पर विचार
  • कोलकाता में TMC-BJP समर्थकों के बीच झड़प, पीएम मोदी की रैली से पहले गिरीश पार्क इलाके में तनाव
  • आज दूल्हा बनेंगे कुलदीप यादव, मसूरी में सजेगी शादी की महफिल, पहुंचे मोहम्मद कैफ
  • प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर हमला, बोले– अफवाह फैलाने वालों का ‘बाजा बजा देंगे’
  • जब करण जौहर को अंडरवर्ल्ड से मिली थी धमकी, फराह खान ने सुनाया पुराना किस्सा
  • PM मोदी ने असम में किया 23,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, कांग्रेस पर साधा निशाना

लोकप्रिय खबर

बड़ी खबर भारत

पंजाब में अब अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, मोगा रैली में अमित शाह का बड़ा संदेश

March 14, 2026
Ayushi Mishra
CRICKET खेल

आईपीएल चुनने पर ब्लेसिंग मुजरबानी पर भड़का पाकिस्तान, कानूनी कार्रवाई पर विचार

March 14, 2026
Tanvi Saxena
बड़ी खबर भारत

कोलकाता में TMC-BJP समर्थकों के बीच झड़प, पीएम मोदी की रैली से पहले गिरीश पार्क इलाके में तनाव

March 14, 2026
Tanvi Saxena
CRICKET

आज दूल्हा बनेंगे कुलदीप यादव, मसूरी में सजेगी शादी की महफिल, पहुंचे मोहम्मद कैफ

March 14, 2026
Ayushi Mishra

Contact Us

Mail Id
[email protected]

Phone:
7800009900

Address:

63/2C, The Mall Road, Noronha Crossing, Canal Patri, Kanpur, Uttar Pradesh 208001

Categories

Owner

Anurag Kumar Agarwal

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 7800009900



Managing Editor (Digital Wing)

Deepali Srivastava

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 9026692259



Managing Editor (Broadcast)

Durgendra Singh Chauhan

E-mail Id: [email protected]

Phone: (+91) 7800009813

Disclaimer: Please note K News India is Free to Air Hindi News Channel

Recent Posts

बड़ी खबर भारत

पंजाब में अब अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, मोगा रैली में अमित शाह का बड़ा संदेश

March 14, 2026
Ayushi Mishra
CRICKET खेल

आईपीएल चुनने पर ब्लेसिंग मुजरबानी पर भड़का पाकिस्तान, कानूनी कार्रवाई पर विचार

March 14, 2026
Tanvi Saxena
बड़ी खबर भारत

कोलकाता में TMC-BJP समर्थकों के बीच झड़प, पीएम मोदी की रैली से पहले गिरीश पार्क इलाके में तनाव

March 14, 2026
Tanvi Saxena
© Copyright 2022. All the Rights Reserved.Knews India, Kanpur