Oppo के Oppo Find N3 Flip की लॉन्च डेट आई सामने, फोन में मिलेगी ये खास स्पेसिफिकेशन

KNEWS DESK – चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी oppo भारतीय बाजार में जल्द ही अपना Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन लॉन्च करेगी| लीक्स के मुताबिक ये दुनिया का पहला ऐसा फ्लिप फोन होगा जिसमें कई खास स्पेसिफिकेशन मिलेंगे| कंपनी फोन 12 अक्टूबर को लॉन्च करेगी | आपको फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं|

Oppo Find N3 Flip 

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी oppo भारत में अपना नया Oppo Find N3 Flip फोन 12 अक्टूबर को लॉन्च करेगी| आप फोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से प्री-बुक कर पाएंगे| ओप्पो के इस फ्लिप स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा| ये दुनिया का पहला ऐसा फ्लिप फोन है जिसमें आपको राउंड मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा| स्मार्टफोन को आप क्रीम गोल्ड एंड स्लीक ब्लैक कलर में आर्डर कर पाएंगे|

स्पेसिफिकेशन

Oppo Find N3 Flip में आपको मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 चिपसेट और 12GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है| मोबाइल फोन 6.80 इंच की एमोलेड डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है जो 1600 निट्स के पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी| इस फ्लिप फोन में आपको 3.26 इंच की कवर डिस्प्ले मिलेगी जो 60hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी| आउटर डिस्प्ले 900 निट्स के ब्राइटनेस के साथ आएगी|

खासियत

Oppo Find N3 Flip फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा| जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 32MP का टेलीफोटो कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और एक 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा| ओप्पो के इस फ्लिप फोन में आपको 2x ऑप्टिकल ज़ूम और 20x तक डिजिटल ज़ूम की सुविधा मिलेगी| फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 32MP का कैमरा मिल सकता है|

मोबाइल फोन में 4300 एमएएच की बैटरी 44 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है| साथ ही इसमें आपको वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी 5.3, यूएसबी टाइप-सी, साइड फिंगरप्रिंट रिकग्निशन, फेशियल रिकग्निशन और बहुत कुछ देखने को मिलेगा| ये जानकारी लीक्स आधारित है| सटीक जानकारी के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार और करना होगा|

About Post Author