iPhone 18 Pro Max हुआ लीक, डार्क चेरी कलर और नए कैमरा डिजाइन से बढ़ी एक्साइटमेंट

KNEWS DESK- iPhone 18 Pro Max को लेकर बाजार में चर्चाएं तेज हो गई हैं। लॉन्च में अभी समय है, लेकिन इसके डिजाइन, कलर और स्पेसिफिकेशन से जुड़े कई बड़े लीक सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि Apple इस बार अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कई बड़े बदलाव करने जा रही है, जो यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं।

कैमरा डिजाइन में दिखेगा बड़ा अपग्रेड

नई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro Max का कैमरा मॉड्यूल पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ा और उभरा हुआ हो सकता है। डमी यूनिट्स से संकेत मिलता है कि फोन का कैमरा प्लेटो काफी मोटा होगा। जहां iPhone 17 Pro Max की कुल मोटाई कैमरा सहित लगभग 12.92mm थी, वहीं नए मॉडल में यह करीब 13.77mm तक पहुंच सकती है।

कैमरा लेंस के ऊपर ब्लैक ग्लास भी पहले से ज्यादा बाहर की ओर निकला हुआ दिखाई दे सकता है, जो बेहतर सेंसर और एडवांस कैमरा हार्डवेयर की ओर इशारा करता है।

डार्क चेरी समेत मिलेंगे नए प्रीमियम कलर

इस बार Apple अपने फ्लैगशिप को नए और आकर्षक रंगों में पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन चार कलर ऑप्शन में आ सकता है लाइट ब्लू, डार्क चेरी, डार्क ग्रे,सिल्वर इनमें डार्क चेरी कलर सबसे खास माना जा रहा है, जो बरगंडी शेड में प्रीमियम लुक देगा और यूजर्स को एक नया स्टाइल विकल्प प्रदान करेगा।

बड़ी बैटरी के साथ बढ़ेगा वजन

iPhone 18 Pro Max में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 5,100mAh से 5,200mAh तक की बैटरी दी जा सकती है।

बड़ी बैटरी का असर फोन के वजन और मोटाई पर भी पड़ेगा। अनुमानित वजन: लगभग 240 ग्राम मोटाई: करीब 8.8mm यह बदलाव खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा, जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।

लॉन्च और कीमत क्या हो सकता है खास?

Apple अपने इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सितंबर 2026 के इवेंट में लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही iPhone 18 Pro और एक नया फोल्ड या अल्ट्रा मॉडल भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

ग्लोबल मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,199 डॉलर हो सकती है। हालांकि भारत में टैक्स और अन्य कारणों से इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा रहने की संभावना है।

iPhone 18 Pro Max इस बार डिजाइन, कैमरा और बैटरी के मामले में बड़े बदलाव के साथ आ सकता है। अगर लीक सही साबित होते हैं, तो यह फोन प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *