गूगल ने अपना चैटबॉट Gemini AI किया पेश, ChatGPT से भी है पावरफुल, ऐसे करें इस्तेमाल

KNEWS DESK – गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया पर राज करने के लिए खुलकर सामने आ गया है| कंपनी ने जेमिनी AI लॉन्च कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं| कंपनी ने दावा किया कि यह उसका सबसे पावरफुल AI टूल है| अब तक Open AI के ChatGPT को सबसे ताकतवर AI टूल माना जाता है| लेकिन जेमिनी AI के आने के बाद ये लड़ाई और आगे बढ़ गई है|

Move over Bard, Google's next big AI product is coming this fall

Gemini AI

गूगल का दावा है कि Gemini AI एडवांस रीजनिंग, प्लानिंग और समझने के लिए लिहाज से काफी अपग्रेडेड है| अगर आप नए AI चैटबॉट का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो इसके दो तरीके हैं| आप इन दोनों तरीकों से फ्री में जेमिनी AI इस्तेमाल कर सकते हैं| आइए देखें कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है|

Google Bard के साथ जोड़ा गया Gemini AI

गूगल ने जेमिनी AI को बार्ड चैटबॉट के साथ जोड़ दिया है| अब आप बार्ड के जरिए जेमिनी का इस्तेमाल कर पाएंगे| इसके लिए आप बार्ड की वेबसाइट पर जाएं, और गूगल अकाउंट से लॉगइन करें| आप टाइप करके बार्ड से कुछ भी पूछ सकते हैं| इसके बाद गूगल का एआई टूल Gemini Pro की मदद से रिप्लाई देगा| यह नए एआई टूल के तीन वर्जन में से एक है|

फिलहाल, टेक्स्ट के अलावा फोटो, ऑडियो और वीडियो को बनाने की क्षमता पर काम चल रहा है| गूगल अगले साल बार्ड का नया वर्जन Bard Advanced को भी लॉन्च करेगी| ये Gemini Ultra का इस्तेमाल करेगा जो Gemini का सबसे पावरफुल वर्जन है|

बिना इंटरनेट कर सकते हैं Gemini AI इस्तेमाल  

अगर आपके पास Pixel 8 Pro स्मार्टफोन है तो जेमिनी एआई का इस्तेमाल किया जा सकता है| दिलचस्प बात ये है कि आप इंटरनेट कनेक्शन के बिना जेमिनी एआई का इस्तेमाल कर सकते हैं| स्मार्ट रिप्लाई और रिकॉर्डर के साथ Gemini Nano का एक्सपीरियंस मिलेगा| स्मार्ट रिप्लाई के तहत जेमिनी कीबोर्ड में सजेशन बताएगा| वहीं रिकॉर्डर के तहत रिकॉर्ड किए कंटेंट की समरी मिल जाएगी|

यह भी पढ़ें – संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 21 दिसंबर तक बढ़ी, AAP सांसद को SC से फिलहाल राहत नहीं

About Post Author