हाई रेडिएशन की वजह से फ्रांस ने iPhone 12 की बिक्री पर लगाई रोक, लोगों की सेहत के लिए ठीक नहीं है हाई रेडिएशन

KNEWS DESK – एप्पल ने अभी अपना नया iphone 15 बिक्री के लिए लॉन्च किया है| साथ ही कई पुराने फोंस को बंद कर दिया है| अब खबर आ रही है कि फ्रांस ने एप्पल के iPhone 12 पर रोक लगा दी है| आरोप है कि इस डिवाइस से हाई रेडिएशन निकल रही है जो लोगों की सेहत के लिए ठीक नहीं है|

iPhone 12 रेडिएशन रेट 

कंपनी ने अपना नया iphone 15 बिक्री के लिए लॉन्च किया है| वहीं खबर है कि फ्रांस ने एप्पल के iPhone 12 की बिक्री पर रोक लगा दी है|सरकार के मुताबिक iPhone 12 हाई रेडिएशन प्रोड्यूस कर रहा है जो मानकों के हिसाब से सही नहीं है| फ्रांस की एजेंसी ऑफ नेशनल फ्रीक्वेंसीज ने एप्पल के iPhone 12 से निकलने वाले रेडिएशन को खतरनाक बताया है और कहा कि इसकी SAR वैल्यू EU के द्वारा तय की गई लिमिट से ज्यादा है| जिन लोगों को नहीं पता कि ये वैल्यू क्या होती है तो, SAR यानी Specific Absorption Rate, किसी डिवाइस से निकलने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी होती है जिसे हमारा शरीर एब्जॉर्ब करता है और इसी को SAR में मापा जाता है|

एजेंसी के मुताबिक, iPhone 12 का SAR रेट 5mm की दूरी पर 5.74 वाट्स प्रति किलोग्राम है जो EU के द्वारा तय की गई लिमिट से 1.74 वाट्स ज्यादा है|

कंपनी ने आरोप को किया खारिज 

कंपनी का कहना है कि iPhone 12 रेडिएशन मानकों को पूरा करता है और इसे अंतरराष्ट्रीय निकायों से सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है| कंपनी ने कहा कि 2020 में लॉन्च हुए इस मॉडल ने 2021 में फ्रांस में रेडिएशन टेस्ट पास कर लिया था|

अभी चिंता की कोई बात नहीं है क्योकि अभी किसी भी प्रकार का कोई सबूत सामने नहीं आया है जो बताता हो कि इससे इंसानो को नुकसान पहुंच रहा है| EU और ग्लोबल रेडिएशन स्टैंडर्ड्स दोनों के रेट लिमिट में अंतर है| EU की ओर से तय की गई लिमिट दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले कम है| फ्रांस के बाद अब अन्य देशो में भी रेडिएशन लिमिट को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या ग्लोबल रेडिएशन रेट वाकई सेफ है या नहीं| खैर, मोबाइल फोन को बेचने से पहले इसके सभी टेस्ट किए जाते हैं जो ये सुनिश्चित करते हैं कि स्मार्टफोन लोगों की सेहत के लिए सुरक्षित है| दूसरी तरह फिलहाल WHO की ओर से भी इस विषय में कोई आपत्ति नहीं उठाई गई है जो इशारा करता है कि रेडिएशन रेट ने लिमिट क्रॉस नहीं की है|

About Post Author