Elon Musk ने ट्विटर किया हमेशा के लिए बंद, अब सब कुछ होगा सिर्फ X

KNEWS DESK- एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद इस पर काफी बदलाव किए हैं|आए दिन कोई न कोई बदलाव देखने को मिलता है| अब तो ट्विटर का नाम बदलकर अब X कर दिया है और कंपनी ने ट्विटर हैंडल को बदलकर @X कर दिया है| बीते सोमवार को ट्विटर में ये बड़ा बदलाव देखने को मिला| ट्विटर से संबंधित दुसरे अकाउंट के हैंडल के नाम भी बदले जा रहे हैं, जिनमें से कुछ अकाउंट के बदल चुके हैं|

कंपनी Twitter के मेन अकाउंट और उससे संबंधित दूसरे अकाउंट के नाम को X के साथ बदल रही है| सबसे पहले ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर X कर दिया था| इसके बाद प्लेटफॉर्म के लोगो को भी X में बदल दिया| अब ट्विटर के हैंडल को भी X कर दिया है| 22 जुलाई देर रात को एलन मस्क ने ये बदलाव करने का हिंट दिया था और बताया था कि जल्द ही नए नाम और लोगो को लाइव किया जाएगा| ट्विटर और उससे संबंधित दूसरे अकाउंट के हैंडल भी अब X में बदले जा रहे हैं| इसमें बिजनेस, सपोर्ट, क्रिएटर्स और स्पोर्ट्स जैसे ट्विटर हैंडल्स शामिल हैं|

मस्क की कंपनी ने about.twitter.com को भी about.X.com में बदल दिया है| वहीं अगर आप X.com को ओपन करेंगे, तो ये URL आपको रिडायरेक्ट करके Twitter.com पर ले जाएगा| हालांकि अभी भी Twitter का मेन URL वही twitter.com ही है| इसके साथ ही कंपनी ने Twitter के पुराने ऑफिसियल हैंडल को बंद कर दिया है| कंपनी ने उस हैंडल के Bio में लिखा है कि ये अकाउंट अब एक्टिव नहीं है| ज्यादा अपडेट्स के लिए @x को फॉलो करें|

ट्विटर खरीदते समय ही मस्क ने अपना प्लान बता दिया था| उन्होंने कहा था कि Twitter को खरीदना X की शुरुआत के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा| Twitter काफी समय से नुकसान में रहा है और एलन मस्क इसे एक प्रॉफिटेबल कंपनी बनाना चाहते हैं| यही करण है कि ट्विटर में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं|

शुरुआत में मस्क ने उस वक्त के CEO पराग अग्रवाल समेत कई बड़े अधिकारियों को बाहर निकाल दिया| इसके बाद उन्होंने ट्विटर के वेरिफिकेशन बैज यानी ब्लू टिक को पेड सर्विस का हिस्सा बना दिया है| Twitter Blue सब्सक्रिप्शन वैसे तो पहले से मौजूद था लेकिन मस्क ने ब्लू टिक वेरिफिकेशन को Twitter Blue का हिस्सा बना दिया है| इतना ही नहीं मस्क ने प्लेटफॉर्म पर रेवेन्यू शेयरिंग भी शुरू कर दी| इसके तहत यूजर्स के साथ कंपनी रेवेन्यू का एक हिस्सा शेयर कर रही है| ये रेवेन्यू उनके Tweet के रिप्लाई में दिखने वाले Ads के जरिए आता है|

एलन मस्क ने बीते साल अक्टूबर में ट्विटर 44 अरब डॉलर में खरीदा था, यह एक बड़ा सौदा था| पहले दिन से ही मस्क ने Twitter.inc में बदलाव करने शुरू कर दिए थे|इसमें कंपनी की मैन पावर को घटना और मुफ्त में मिलने वाले ब्लू टिक को रिमूव करना शामिल है| इसके अतिरिक्त ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत की|

अभी भी ट्विटर App पर ट्विटर का Old Logo यूज किया जा रहा है| यह बदलाव सिर्फ वेब वर्जन में किए जा रहे हैं| यहां तक कि इंटरनेट सर्च ब्राउजर के URL में भी Twitter.com दिख रहा है|ऐसे में काफी सवाल मन उठ रहे हैं| जैसे कि ट्विटर के पोस्ट को ट्वीट कहा जाता है, तो  X नाम होने पर ट्वीट को क्या कहेंगे, इसको लेकर अभी तक कंपनी ने कोई सूचना नहीं दी है| Android और IOS प्लेटफॉर्म पर मौजूद ट्विटर ऐप पर अभी तक पुराना Logo ही दिख रहा है| ऐप की इंटरफेस भी पुराने डिजाइन पर आधारित है, जिसमें ब्लू कलर की बर्ड दिख रही है|

About Post Author