HD डिस्प्ले और Bluetooth के साथ Boat ने लॉन्च किया Boat Lunar Vista HD स्मार्टवॉच, Rs 1,999 में सेहत का पूरा ख्याल

KNEWS DESK – boat ने अपनी नयी स्मार्टवॉच boAt Lunar Vista लॉन्च की है| कंपनी ने स्मार्टवॉच को काफी कम कीमत में पेश किया है| प्राइस सेग्मेंट के हिसाब से स्मार्टवॉच अन्य कंपनियों की स्मार्टवॉच को टक्कर दे सकती है। स्मार्टवॉच को कई फीचर्स के साथ पेश किया गया है| आइये आपको स्मार्टवॉच के बारे में विस्तार से बताते हैं|

Boat Lunar Vista smartwatch price

Boat Lunar Vista स्मार्टवॉच की कीमत सिर्फ 1,999 रुपये है। यह ग्रे, ब्लू, ग्रीन, और ब्लैक कलर में आती है। स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म amazon से खरीदा जा सकेगा जिसके लिए सेल 12 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है।

smartwatch specifications

Boat Lunar Vista स्मार्टवॉच में 1.52 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। कंपनी का कहना है कि तेज धूप में भी यह क्लियर डिस्प्ले दिखा सकती है। इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस हैं, यानी घड़ी को 100 अलग अलग डिस्प्ले लुक दिए जा सकते हैं। नेविगेशन के लिए ब्रांड ने एक बड़ा राउंड बटन साइड में दिया है।

Boat Lunar Vista में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट है। घड़ी में माइक्रोफोन और डायल पैड भी मिलता है। इसमें 10 कॉन्टेक्ट भी सेव हो सकते हैं ताकि एक क्लिक में कॉलिंग की जा सके। स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। साथ ही यह कुछ हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी ऑफर करती है। जिसमें कि ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), मेन्स्रुअल साइकल, ब्रीद एक्सरसाइज आदि शामिल हैं। अगर यूजर ज्यादा समय तक एक जगह बैठा रहता है, या कम फिजिकल एक्टिविटी होती है, तो यह उसके लिए भी अलर्ट भेजती है। यानी कि सेहत का पूरा ख्याल यह स्मार्टवॉच रख सकती है। साथ ही  स्मार्टफोन का कैमरा कंट्रोल फीचर भी इसमें दिया गया है। कंपनी ने बैटरी बैकअप भी काफी ज्यादा बताया है। ऐसा कहा गया है कि कॉलिंग का ज्यादा इस्तेमाल करने पर भी यह 2 दिन तक बैकअप दे देती है|

About Post Author