Knews Desk– Maruti Suzuki अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Baleno को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 Maruti Baleno Facelift को 5 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जा सकता है. नई Baleno में सिर्फ डिजाइन में बदलाव नहीं होंगे, बल्कि इंजन, फीचर्स, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में भी कई बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं. यही वजह है कि नई कार मौजूदा मॉडल से काफी अलग नजर आ सकती है.
नई Baleno का सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें Swift में इस्तेमाल होने वाला 1.2 लीटर Z12 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दे सकती है. मौजूदा Baleno में 4-सिलेंडर इंजन मिलता है. नया इंजन आकार में छोटा और वजन में हल्का हो सकता है. इससे कार की माइलेज और ड्राइविंग परफॉर्मेंस में सुधार की उम्मीद है.Maruti Suzuki भविष्य में इसी 1.2 लीटर 3-सिलेंडर इंजन को हाइब्रिड तकनीक के साथ इस्तेमाल करने की तैयारी भी कर रही है. ऐसे में नई Baleno का प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन भविष्य में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड विकल्प के लिए भी तैयार हो सकता है. हालांकि, हाइब्रिड वर्जन को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
नई Baleno की एक और खासियत CNG-AMT कॉम्बिनेशन हो सकती है. अगर कंपनी इस विकल्प को पेश करती है, तो यह Maruti Suzuki की पहली ऐसी कार बन सकती है जिसमें CNG के साथ AMT गियरबॉक्स दिया जाएगा. CNG की बेहतर रनिंग कॉस्ट और AMT की आसान ड्राइविंग का कॉम्बिनेशन खासकर शहरों में रहने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक साबित हो सकता है.फीचर्स की बात करें तो नई Baleno में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है. इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट दिया जा सकता है. इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और नया ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं. इन अपडेट्स से कार का केबिन मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम हो सकता है.
सेफ्टी के मोर्चे पर भी कंपनी बड़ा बदलाव कर सकती है. नई Baleno के टॉप वेरिएंट में Level 1 ADAS दिए जाने की संभावना है. इसमें Blind Spot Warning, Safe Exit Warning और Rear Cross Traffic Alert जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं. इसके साथ फ्रंट पार्किंग सेंसर भी मिल सकता है. अगर ये फीचर्स मिलते हैं तो Baleno अपने सेगमेंट में टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में मजबूत विकल्प बन सकती है.बाहरी डिजाइन में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. फेसलिफ्ट मॉडल में नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए डिजाइन के हेडलैंप दिए जा सकते हैं. हेडलैंप को जोड़ने वाला नया LED एलिमेंट भी कार के फ्रंट लुक को अलग बना सकता है. नए अलॉय व्हील और नए कलर ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है.
हालांकि, कार के डायमेंशन में बड़े बदलाव की संभावना कम है. नई Baleno की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई मौजूदा मॉडल के आसपास ही रह सकती है. कीमत की बात करें तो मौजूदा Baleno की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.47 लाख रुपये के बीच है. नए इंजन और फीचर्स के कारण फेसलिफ्ट की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है.अगर CNG-AMT, ADAS, नया इंजन और प्रीमियम फीचर्स उम्मीद के मुताबिक मिलते हैं, तो नई Baleno मौजूदा मॉडल के मुकाबले ग्राहकों के लिए काफी ज्यादा आकर्षक पैकेज साबित हो सकती है. हालांकि, लॉन्च के समय ही इसके फीचर्स, कीमत और वेरिएंट की आधिकारिक जानकारी स्पष्ट होगी.