अगर लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या से परेशान हैं, तो Asus ने भारत में अपने नए Zenbook 14 (2026) को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 33 घंटे तक चल सकता है। खास बात यह है कि इसे Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और Snapdragon X प्रोसेसर के अलग-अलग विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें OLED डिस्प्ले के साथ AI से जुड़े फीचर्स भी मिलते हैं।
KNEWS DESK- Asus Zenbook 14 (2026) की शुरुआती कीमत 1,36,990 रुपये रखी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इसके साथ ZenMouse MD202 को भी बाजार में उतारा है। लैपटॉप को अलग-अलग रिटेल प्लेटफॉर्म और Asus के स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
भारत में Asus Zenbook 14 (2026) की शुरुआती कीमत 1,36,990 रुपये है। इसका AMD Ryzen AI 7 मॉडल 1,56,990 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि Intel Core Ultra 9 वाला टॉप मॉडल 1,67,990 रुपये की कीमत में आएगा। ZenMouse MD202 की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक Zenbook 14 को Asus Exclusive Stores, Asus की ई-शॉप, Amazon, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और अन्य रजिस्टर्ड रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। कंपनी की ओर से नो-कॉस्ट EMI और कम ब्याज वाली EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।
तीन प्रोसेसर विकल्पों में मिलेगा लैपटॉप
Asus Zenbook 14 (UX3480AA) के Intel मॉडल में Intel Core Ultra 9 386H प्रोसेसर दिया गया है। वहीं AMD वेरिएंट में Ryzen AI 7 345 और सबसे किफायती मॉडल में Snapdragon X X1-26-100 प्रोसेसर मिलता है। Intel और AMD मॉडल में NPU की क्षमता 50 TOPS तक है, जबकि Snapdragon मॉडल 45 TOPS तक का परफॉर्मेंस देता है। तीनों वेरिएंट Windows 11 Home पर काम करते हैं।
3K OLED टचस्क्रीन का भी मिलेगा विकल्प
Intel मॉडल में 14 इंच का 3K OLED टचस्क्रीन दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और HDR मोड में पीक ब्राइटनेस 1,100 nits तक पहुंचती है। यह डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है। AMD वेरिएंट में 14 इंच की Full-HD+ OLED स्क्रीन मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें स्टाइलस सपोर्ट भी दिया गया है। Snapdragon मॉडल में भी 14 इंच की Full-HD+ OLED स्क्रीन मिलती है।
16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज
Asus Zenbook 14 के तीनों मॉडल में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB SSD स्टोरेज दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। Snapdragon वेरिएंट में Bluetooth 5.3 दिया गया है। बैटरी की बात करें तो Intel मॉडल में 70Wh और AMD वेरिएंट में 50Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह लैपटॉप 33 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकता है। इसमें USB Type-C फास्ट चार्जिंग और 68W एडॉप्टर का सपोर्ट भी मिलता है।
ZenMouse MD202 भी हुआ लॉन्च
Asus ने Zenbook 14 के साथ ZenMouse MD202 भी लॉन्च किया है। इसमें Ceraluminum टॉप कवर दिया गया है और इसे एक से ज्यादा डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है।