सैमसंग को पछाड़ कर एप्पल बना दुनिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड, कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा फोन

KNEWS DESK – कोरियन कंपनी सैमसंग को पीछे छोड़ते हुए एप्पल ने 2023 में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन ग्लोबली बेचें हैं| इस बात का खुलासा IDC की रिपोर्ट में हुआ है| करीब 13 साल बाद एप्पल ने सैमसंग को दुनियाभर में मोबाइल शिपमेंट के मामले में पीछे छोड़ा है| कंपनी ने 2023 में कुल 236.4 मिलियन मोबाइल यूनिट्स बेचे हैं जो सैमसंग से 8 मिलियन यूनिट्स जयादा हैं|

Apple Overtakes Samsung As Biggest Smartphone Maker | Hypebeast

IDC की रिपोर्ट के मुताबिक 

IDC की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबली स्मार्टफोन शिपमेंट में 2023 में 3.2% की कमी आई है और कुल 1.17 बिलियन यूनिट्स शिप हुए हैं जो पिछले 10 साल में सबसे कम हैं|

दुनिया के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स

एप्पल ने साल 2023 में कुल 236.4 मिलियन मोबाइल यूनिट्स बेचे और कंपनी का मार्केट शेयर 20.10% रहा जो 2022 में 18.80% था| 2022 में कंपनी ने 226.3 मिलियन यूनिट्स बेचीं थी| सैमसंग ने 2023 में 226.6 मिलियन मोबाइल यूनिट्स बेची हैं| तीसरे नंबर पर 145.9 मिलियन यूनिट्स के साथ शाओमी है| चौथे और पांचवें नंबर पर ओप्पो 103.1 मिलियन और ट्रांशन 94.9 मिलियन यूनिट्स के साथ टॉप 5 में बनी हुई है|

दुनिया की टॉप 5 मोबाइल कंपनियों में एकमात्र एप्पल ऐसी कंपनी है जिसने 2023 में 3% का चेंज हासिल किया है, अन्य सभी कंपनियों की ग्रोथ में गिरावट आई है|

प्रीमियम स्मार्टफोन्स की वजह से बढ़ी सेल 

IDC की रिपोर्ट में बताया गया है कि एप्पल की सेल 2023 में इसलिए बढ़ी क्योकि इस दौरान प्रीमियम स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ी है| रिपोर्ट के मुताबक, ओवरआल शिपमेंट में प्रीमयम स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी 20% की है

यह भी पढ़ें – सीएम मान के निर्देश पर सरकारी स्कूलों में क्रांतिकारी सुधार का अभियान बड़े पैमाने पर जारी

About Post Author