Nothing OS 5.0 का धमाकेदार अपडेट, 80+ नए फीचर्स के साथ बदल जाएगा फोन का लुक

Knews Desk: नथिंग ने अपने स्मार्टफोन्स के लिए नया Nothing OS 5.0 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 पर आधारित है और इसमें 80 से ज्यादा बदलाव किए गए हैं। नए अपडेट में यूजर इंटरफेस के डिजाइन से लेकर पर्सनलाइजेशन, परफॉर्मेंस, टच रिस्पॉन्स और AI फीचर्स तक कई बदलाव देखने को मिलेंगे। कंपनी ने इसके ओपन बीटा प्रोग्राम का ऐलान भी कर दिया है। सबसे पहले Nothing Phone (3) को इसका बीटा अपडेट मिलेगा।

Nothing Phone (3) के लिए Nothing OS 5.0 का ओपन बीटा 26 अगस्त को शाम 3:30 बजे से उपलब्ध होना शुरू होगा। कंपनी की योजना इसके स्टेबल अपडेट को अक्टूबर के मध्य में जारी करने की है। इसके बाद दूसरे स्मार्टफोन्स को भी चरणबद्ध तरीके से बीटा और स्टेबल अपडेट दिया जाएगा। यानी सभी यूजर्स को एक साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं मिलेगा।अपडेट शेड्यूल की बात करें तो Phone (4a) Pro को सितंबर की शुरुआत में बीटा अपडेट मिलने की उम्मीद है। वहीं Phone (4a), Phone (3a) Pro और Phone (3a) को सितंबर के अंत में बीटा अपडेट दिया जाएगा। इन चारों मॉडल्स के लिए स्टेबल अपडेट नवंबर की शुरुआत में आने की योजना है। इसके बाद Phone (2a) और Phone (2a) Plus को अक्टूबर के मध्य में बीटा और नवंबर के मध्य में स्टेबल अपडेट मिलने की उम्मीद है।

Nothing OS 5.0 में डिजाइन को भी काफी बदला गया है। ऐप्स, सेटिंग्स, कैमरा, गैलरी और स्टेटस बार के आइकन को नया लुक दिया गया है। विजेट और सर्च बार में पारदर्शी डिजाइन एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा नया Adaptive Color System होम स्क्रीन के वॉलपेपर से रंग लेकर ऐप आइकन और विजेट में टिंट जोड़ सकता है। नए OS में Gist टाइपफेस और सिस्टम टेक्स्ट का साइज बदलने का विकल्प भी दिया गया है। लॉक स्क्रीन के लिए Gooey और Micrographics नाम के दो नए क्लॉक फेस भी मिलेंगे।परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए भी कई बदलाव किए गए हैं। यूजर्स अब होम स्क्रीन पर एक साथ कई ऐप्स और विजेट्स को चुनकर दूसरी जगह ले सकेंगे। Collector और Away Time नाम के नए विजेट भी जोड़े गए हैं। Glyph इंटरफेस के लिए अलग ऐप और Glyph Timer विजेट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि नए OS में टच रिस्पॉन्स, बैकग्राउंड ऐप रिटेंशन और सिस्टम रिसोर्स मैनेजमेंट को बेहतर किया गया है।

AI और Essential फीचर्स में भी सुधार किया गया है। Essential Voice को पहले से तेज किया गया है और ट्रांसक्रिप्शन को बेहतर बनाया गया है। Essential Space में Smart Collections फीचर और Essential Apps Builder के लिए अलग ऐप भी दिया जाएगा।इसके अलावा Phone (4b) को दिसंबर के मध्य में बीटा और जनवरी के मध्य में स्टेबल अपडेट मिलने की योजना है। Phone (3a) Lite को दिसंबर के अंत में स्टेबल अपडेट मिलेगा। वहीं CMF ब्रांड का सिर्फ CMF Phone 2 Pro इस अपडेट के लिए योग्य बताया गया है, जिसे जनवरी के मध्य में स्टेबल अपडेट मिलने की योजना है। इस तरह Nothing ने अपने स्मार्टफोन्स के लिए Nothing OS 5.0 का चरणबद्ध रोलआउट शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *