भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह का जन्मदिन आज…

KNEWS DESK, भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह आज 3 जुलाई, को अपना जन्मदिन मानते हैं| आज वह अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं| हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के एक शानदार गेंदबाज थे| अब जब भी स्पिन गेंदबाजी की बात होती है तो उनका नाम जरूर सभी की जुबान पर आता है|

Cricketer Harbhajan Singh sells apartment in Mumbai for ₹17.58 crore |क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मुंबई में ₹17.58 करोड़ में बेचा अपना अपार्टमेंट

भारतीय टीम के पूर्व स्टार स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह आज 3 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं| उनका जन्म 3 जुलाई को पंजाब के जालंधर में हुआ था| इस साल वे अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं| लोग प्यार से हरभजन सिंह को ‘भज्जी’ कहकर पुकारते हैं| वहीं हरभजन सिंह ने भारत के लिए खेलते हुए कई अहम मुकाबलों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| इनकी स्पिन गेंदबाजी के सामने कई दिग्गज बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं पाते थे| वे 2007 के टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम में भी शामिल थे| साथ ही ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के बल्लेबाज भी इसके सामने बल्लेबाजी करने से कांपते दिखाई देते थे| आपकी जानकारी के लिए बता दें, हरभजन सिंह ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिए है| भले ही वह अब क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आएंगे मगर जब भी स्पिन गेंदबाजी की बात होगी उनका नाम जरूर सभी की जुबान पर आएगा|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.