भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को हराकर जीता गोल्ड, दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया

KNEWS DESK- एक तरफ जहां विश्व कप में टीम इंडिया शानदार परफॉर्मेंस करती जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर भारतीय महिला हॉकी टीम ने कमाल कर दिखाया है। आपको बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 4-0 से हराकर गोल्ड जीत लिया है। जानकारी के लिए आपको ये भी बता दें कि भारतीय टीम दूसरी बार ये खिताब अपने नाम करने में सफल रही है।

भारत के लिए संगीता (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लालरेमसियामी (57वें मिनट) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने गोल दागे। संगीता और वंदना ने मैदानी गोल दागे जबकि नेहा और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए।

प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपये

रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया। जीत के बाद हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर एलान किया कि प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे। इसके साथ ही सहयोगी स्टाफ के हर एक सदस्य को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

कोबायाकावा शिहो ने 22वें मिनट में जापान के लिए गोल किया था, लेकिन वीडियो रेफरल के बाद उनके इस प्रयास को खारिज कर दिया गया। जापान को 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला था, लेकिन काना उराता के शॉट को भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने रोक दिया।

भारतीय टीम ने इससे पहले टूर्नामेंट के लीग स्टेज और 2023 एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) के प्लेऑफ में भी जापान को 2-1 के समान अंतर से हराया था। वहीं हांगझोउ एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले चीन ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

चेन यी (तीसरे मिनट) और लूओ टियानटियान (47वें मिनट) ने चीन के लिए गोल दागे। कोरिया के लिए मैच का इकलौता गोल अन सुजिन ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। चीन ने इससे पहले एशियाई खेलों के फाइनल में भी कोरिया को 2-0 से हराया था।

ये भी पढ़ें-    पाकिस्तानी नेता का बड़ा बयान, ‘गाजा के हालात के लिए विकसित देश जिम्मेदार’

About Post Author