FIFA Women’s World Cup 2023: 20 जुलाई को शुरू हो रहा फीफा महिला विश्व कप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा आयोजन

KNEWS DESK-  20 जुलाई को फीफा महिला विश्व कप 2023  शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड इस मार्की टूर्नामेंट के सह-मेजबान होंगे। उद्घाटन मैच में न्यूजीलैंड का मुकाबला नॉर्वे से होगा। भारत में वैश्विक कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीम के अधिकार फैनकोड ने हासिल कर लिए हैं। इसलिए, भारत में प्रशंसक अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरे टूर्नामेंट की लाइव कवरेज का आनंद ले सकते हैं। 2023 फीफा महिला विश्व कप 20 अगस्त को समाप्त होगा।

फीफा महिला विश्वकप का 9वां संस्करण

आपको बता दें कि 20 जुलाई से 20 अगस्त 2023 तक फीफा महिला विश्वकप का 9वां संस्करण आयोजित होगा। खास बात यह है कि इस फीफा महिला विश्वकप में कई खिलाड़ी ऐसी हैं जो मां बन चुकी हैं। इन सुपर मॉम खिलाड़ियों के हौंसले काफी बुलंद हैं क्योंकि महिलाओं का फुटबॉल अब लोकप्रिय हो रहा है। ये सुपर मदर्स अपनी टीम का प्रतिनिधित्व भी कर रही हैं। आइये आपको बताते हैं इन सुपर मॉम्स के बारे में।

चेना मैथ्यूज को 2019 फीफा महिला विश्वकप में चुना गया

जमैका की टीम में चेना मैथ्यूज को 2019 फीफा महिला विश्वकप में चुना गया था। तब उन्होंने ग्रेनोबल में ब्राजील के खिलाफ ग्रुप स्टेज के दौरान अपना डेब्यू मैच खेला था। मैथ्यूज टीम में फॉरवर्ड खिलाड़ी की भूमिका निभाती है। जब फीफा विश्वकप में उन्होंने डेब्यू किया, तब मैथ्यूज दो बेटों की मां बन चुकी थी। दो बच्चों की मां होने के बाद सीधे विश्वकप खेलने वाली वह पहली खिलाड़ी है। हालांकि, अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है। मार्च 2022 में उन्होंने एक और बेटे को जन्म दिया, यानि अब वह तीन बच्चों की मां बन चुकी है। फीफा ने उन्हें जमैका की ‘सुपर मॉम’ का दर्जा दिया है।

About Post Author