Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

KNEWS DESK- चीन के हांगझोउ एश‍ियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी धाकड़ प्रदर्शन कर रहे हैं| वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 19वें एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल अपने नाम किया|

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से जैवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन किया है| उन्होंने टीम इंडिया को गोल्ड मेडल दिलाया| नीरज के साथ-साथ किशोर जेना ने भी अच्छा परफॉर्म किया है| उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है| दूसरे नंबर पर रहे किशोर को सिल्वर मेडल मिला है|

नीरज ने पहले प्रयास में 82.38 मीटर की दूरी तक थ्रो किया| दूसरे में 84.49 मीटर की दूरी तक थ्रो किया| उन्होंने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर की दूरी तक थ्रो किया| पांचवें में 80.80 मीटर की दूरी तक थ्रो किया| वहीं किशोर जेना का बेस्ट थ्रो चौथे प्रयास में आया| उन्होंने 87.54 मीटर की दूरी तक थ्रो किया| अपने धाकड़ प्रदर्शन के चलते नीरज ने गोल्ड और किशोर ने सिल्वर मेडल भारत के नाम किया|

About Post Author