14 सितंबर को क्यों मनाते हैं ‘हिंदी दिवस’, क्यों खास है ये तारीख

KNEWS DESK- हर साल 14 सितंबर यानि आज के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है तो इस खास मौके पर आज हम आपको बताएंगे कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और क्यों खास है ये तारीख?

14 सितंबर को क्यों मनाते हैं ‘हिंदी दिवस’

हम सभी आम बोलचाल के लिए हिंदी सबसे ज्यादा यूस करते हैं। वहीं बात करें तो मंडेरिन, स्पेनिश और अंग्रेजी भाषा के बाद हिंदी चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। ऐसे में हिंदी की Importance को लोगों तक पहुंचाने और इसे बढ़ावा देने के मकसद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

क्यों खास है ये तारीख?

14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है इसके एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। आपको बता दें कि साल 1949 में लंबी चर्चा के बाद देवनागरी लिपि में हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। इसके लिए 14 तारीख का चुनाव खुद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था। वहीं, इस दिन को मनाने के पीछे एक और खास वजह है, तो एक मशहूर हिंदी कवि से जुड़ी हुई है।

https://www.instagram.com/reel/CxKUucirbza/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

इस दिन पहली बार मनाया गया था हिंदी दिवस

इस दिन को मनाने की शुरुआत पहली बार साल 1953 में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के सुझाव पर की गई थी। इस दिन को मनाने के पीछे का कारण हिंदी के महत्व को बढ़ाना तो था ही, लेकिन इसी दिन महान हिंदी कवि राजेंद्र सिंह की जयंती भी होती है। भारतीय विद्वान, हिंदी-प्रतिष्ठित, संस्कृतिविद, और एक इतिहासकार होने के साथ ही उन्होंने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

About Post Author