23 अगस्त को पूरे देश में मनाया जाएगा नेशनल स्पेस डे

KNEWS DESK, 23 अगस्त को पूरे देश में नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा| पिछले साल इस दिन ISRO ने इतिहास रच दिया था| इसलिए अब इसरो प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ ने देश भर के लोगों से इस दिन इसरो के कार्यक्रमों और सेलिब्रेशन में भाग लेने की अपील की है|

23 अगस्त 2023 को भारत का चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ था| अब इसरो प्रमुख ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है और इस दिन को नेशनल स्पेस डे घोषित किया है| इसरो प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ ने देश भर के लोगों से इस सेलिब्रेशन में भाग लेने की अपील की है| वहीं डॉ. सोमनाथ ने बताया कि इस दिन पूरे देश में इसरो की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे| दरअसल, इससे पहले हमारे वैज्ञानिकों की दो बार चंद्रयान लैंडिंग सफल नहीं हुई थी| तीसरी बार में वैज्ञानिकों ने सफल लैंडिंग को संभव बनाया था|

इसके अलावा आपको बता दें कि 23 अगस्त 2023 की शाम 5:20 बजे ISRO ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण शुरू किया था| यूट्यूब, फेसबुक और इसरो की वेबसाइट पर लाखों-करोड़ों लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण को देखा| इसरो के वैज्ञानिकों ने सूचना दी थी कि लैंडिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है, और लोगों की नजरें इसरो की लाइव स्ट्रीमिंग पर टिकी रहीं थीं|

About Post Author