350 साल बाद लंदन से महाराष्ट्र वापस आया छत्रपति शिवाजी का ‘बाघ नख’

KNEWS DESK, 350 साल बाद छत्रपति शिवाजी का बाघ नख लंदन से महाराष्ट्र लौट आया है| छत्रपति शिवाजी का बाघ नखर लंदन के विक्टोरिया एंड एल्बर्ट म्यूजियम में रखा हुआ था, जिसे तीन साल के लिए भारत लाया गया है| इनके नख को सतारा म्यूजियम में रखा जाएगा|

chhatrapati shivaji bagh nakh back in india cm eknath shinde unveiled in satara | लंदन से महाराष्ट्र लौटा छत्रपति शिवाजी का 'बाघ नख', 350 साल बाद हुई घर वापसी

छत्रपति शिवाजी का बाघ नख 350 वर्ष के बाद महाराष्ट्र वापस लौट आया है| मान्यता यह है कि इस बाघ नख से जनरल अफजल खान को मारा गया था| आपको बता दें, इसे लंदन के विक्टोरिया एंड एल्बर्ट म्यूजियम से लोन पर तीन साल के लिए लाया गया है और उसे सतारा म्यूजियम में रखा जाएगा| वहीं सतारा में इसका अनावरण सीएम एकनाथ शिंदे ने किया| कार्यक्रम में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार मौजूद थे|

इसके अलावा आपको बता दें कि इतिहास के अनुसार 1649 में शिवाजी ने बीजापुर के जनरल अफजल खान से बात करनी पड़ी थी| इस बैठक में विश्वासघात की आशंका के मद्देनजर शिवाजी ने अपने दाए हाथ में बाघ नख छुपा रखा था| जब दोनों गले मिले तो अफजल खान ने उन्हें चाकू मारने की कोशिश की लेकिन शिवाजी ने बाघ नख से अफजल खान को मार डाला| यह घटना प्रतापगढ़ किले में हुई थी जो कि फिलहाल सतारा जिले में मौजूद है| सतारा के म्यूजियम में सात महीने के लिए इसे रखा जाएगा| यह बाघ नख ऐसे समय में भारत आया है जब राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं|

About Post Author