इस बार गंगा दशहरा पर बन रहा 3 शुभ योगों का महासंयोग, स्नान- दान से मिलेगी समस्याओं से मुक्ति, जानें शुभ मुहूर्त

KNEWS DESK- सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले गंगा दशहरा की हिन्दू धर्म में काफी महत्वता होती है| गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है| वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गंगा दशहरा का पर्व 16 जून 2024 दिन रविवार को मनाया जाएगा| वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गंगा दशहरा के दिन वरीयान योग बन रहा है, जो बेहद ही शुभ माना जाता है|

ज्योतिषियों के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान किया जाता है| इस दिन पूजा- पाठ और दान पुन्य का विशेष महत्व होता है| ग्रंथों में मां गंगा को मोक्षदायिनी भी कहा गया है| मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन विधि- विधान से मां गंगा की पूजा करने से सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है| साथ ही जन्मों- जन्मों के पाप भी धुल जाते हैं|

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन कर लें ये 1 काम, 10 पापों से मिलेगी मुक्ति, जानें तारीख, मुहूर्त - ganga dussehra 2024 remedies you will get freedom from 10 sins

गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त

इस बार गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी 16 जून 2024 की रात 2: 32 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन 17 जून 2024 दिन सोमवार को समाप्त होगा| उदया तिथि के अनुसार, गंगा दशहरा का पर्व 16 जून दिन रविवार को मनाया जाएगा|

वैदिक पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र सुबह 11:13 मिनट पर शुरू होगी| इसके बाद चित्रा नक्षत्र की शुरुआत होगी| इस दिन वरीयान योग का भी निर्माण हो रहा है| वरीयान योग रात्रि के 9: 03 मिनट तक रहेगा|

इन दिन बन रहे ये 3 शुभ संयोग 

हिन्दू पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन तीन शुभ योग बन रहे हैं| इस मौके पर सर्वार्थ सिद्ध योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है| ये तीनों योग  सुबह 5:23 से शुरू होकर सुबह 11:13 मिनट तक समाप्त होंगे| इन शुभ योगों में मां गंगा की पूजा- अर्चना करना बेहद शुभ माना जाता है|

About Post Author