दशहरा पर भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए लगाए जाते हैं ये खास भोग, जानिए विस्तार में

KNEWS DESK – भारत में दशहरा या विजयादशमी को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है| विजयादशमी के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए जश्न मनाया जाता है| इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था| वहीं दूसरी ओर मां दुर्गा ने महिषासुर दानव का वध किया था| हर बार दशहरा दुर्गा पूजा के 10वें दिन मनाया जाता है|  इस बार दशहरा का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है| इस दिन भगवान राम की उपासना की जाती है| इस विजयदशमी भगवान राम को किन-किन चीजों का आप भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं| आपको भोग के बारे में विस्तार से बताते हैं|

Which Food We Offered To God || Bhagwan Ko Bhog Kyo Lagate Hain | why is food offered to god | HerZindagi

विजयादशमी 

देश में विजयादशमी बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है| इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था साथ ही मां दुर्गा ने महिषासुर दानव का वध किया था| दुर्गा पूजा के 10वें दिन मनाए जाने वाली विजयदशमी को न सिर्फ असत्य बल्कि अहंकार, बुराई और अधर्म पर जीत का प्रतीक माना जाता है| इस दिन भगवान राम की उपासना करके विशेष फल की प्राप्ति की जा सकती है| मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पूजा करने के दौरान उन्हें अलग-अलग तरह के भोग लगाए जाते हैं|

खास भोग

कोसंबरी और पनकम

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में दशहरा या विजयदशमी को अलग अंदाज में मनाया जाता है| यहां प्रसाद में कोसंबरी और पनकम नाम की चीजें तैयार की जाती हैं और इसे प्रसाद के रूप में लोगों के बीच बांटा जाता है| कोसंबरी एक खाने की आइटम है और पनकम एक ड्रिंक है| इन दोनों का स्वाद बेहद शानदार होता है|

मीठा डोसा

कर्नाटक में दशहरा पर अनोखा प्रसाद तैयार किया जाता है| यहां गुड़ से बनने वाले डोसा को भोग के रूप में देवी-देवताओं को परोसा जाता है| इसे नारियल, चावल और आटे से तैयार किया जाता है| दशहरा पर प्रसाद के रूप में बांटे जाने वाले इस मीठे डोसा का स्वाद भी शानदार होता है| इस विजयदशमी पर आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं|

पान का भोग

देवकी नंदन भगवान हनुमान को पान का पत्ता चढ़ाना शुभ होता है| पान के पत्ते को प्रेम और सम्मान का प्रतीक माना जाता है| यूपी-बिहार में दशहरा पर पान को चढ़ाना और प्रसाद के रूप में खाने का चलन है| इसे घर-परिवार में शुभता आती है|

मखाना खीर

आमतौर पर प्रसाद में चावल की खीर को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है| कहते हैं कि ये देवी-देवताओं को अति प्रिय होती है| आप इस दशहरा भगवान राम को मखाना से बनी खीर का भोग लगा सकते हैं| खीर में काजू, बादाम समेत दूसरे नट्स के अलावा केसर को भी शामिल करें| इस तरह के प्रसाद या भोग से भगवान राम को प्रसन्न किया जा सकता है|

बेसन का हलवा

हलवा का प्रसाद भी काफी पॉपुलर है| इस विजयदशमी आप सूजी के अलावा बेसन से भी हलवा तैयार कर सकते हैं| कहते हैं कि पीले रंग की चीजों का पूजा में इस्तेमाल बेहद शुभ होता है| ये देवी-देवताओं को पसंद आता है और उनकी कृपा भी बरसती है| दशमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम को बेसन के बने हलवे का भोग जरूर चढ़ाएं|

About Post Author