सावन में व्रत रखने से बचें ये लोग, नहीं तो समस्याएं दे सकती हैं दस्तक

KNEWS DESK-  सावन के शुभ दिन चल रहे हैं जो की शिव जी को समर्पण हैं| आज सावन का पहला सोमवार है आज के दिन सभी भक्त व्रत रखते हैं और मंदिरों में जाकर मनोकामना करते हैं| पूरे विधि विधान से पूजा कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं| आज के दिन व्रत रखकर पूरे विधान से शिव जी की पूजा-अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और शिव जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि किन लोगों को ये व्रत नहीं रखना चाहिए…चलिए हम आपको बताते हैं|

कुछ स्थिति ऐसी होती हैं जिनमें व्रत रखने से बचना चाहिए क्योंकि कोई मजबूरी के चलते आप बिना व्रत रखे शिव जी की पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकते हैं|

वृद्ध लोग ना रखें व्रत- सावन के सोमवार में ज्यादा उम्र वाले लोगों को व्रत नहीं रखना चाहिए क्योंकि उम्र ज्यादा होने के कारण उनका शरीर कमजोर हो जाता है| इसलिए बड़े-बुजुर्ग व्रत ना रखें मंदिर जाकर पूजन-अर्चन करें|

बीमार इंसान व्रत से बचें- बारिश का के दिन चल रहे हैं ऐसे में लोग फेवर, खासी, जुखाम आदि के शिकार बन जाते हैं| यही कारण है कि बीमार व्यक्ति व्रत ना रखे और अपनी सेहत पर ध्यान दें|

गर्भवती महिलाएं व्रत से बचें- व्रत रखने से महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ता है| गर्भवती महिलाएं व्रत ना रखें शिव जी की पूजा-अर्चना कर सकती हैं|

About Post Author