Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन मनाने का सही और शुभ मुहूर्त, जानें इसका महत्त्व और कैसे हुई इसकी शुरुआत?

KNEWS DESK- इस बार रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त यानी दो दिन मनाया जा रहा है| क्योंकि इस साल यह पर्व पर भद्रा लग रही है और भद्रा पर राखी बंधना अशुभ माना जाता है| इस त्यौहार का भाई बहन पूरे साल काफी बेसब्री से इन्तजार करते हैं  लेकिन इस बार त्यौहार को लेकर काफी लोगों के मन में कन्फ्यूजन है, कई लोगों को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त पता ही नहीं है| चलिए हम आपको बताते हैं राखी बांधने का सही और शुभ मुहूर्त…

भाई बहनों का ये खास त्यौहार एक खुशहाली लेकर आता है| पूरे साल भाई बहन लड़ते हैं झगड़ते हैं लेकिन इस दिन भाई अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हैं|साथ ही उन्हें उनका पसंदीदा तोहफा भी देते हैं| इस बार रक्षाबंधन पर 30 अगस्त के दिन पूरे दिन भद्रा का साया रहेगा| जिसके कारण शुभ मुहूर्त काफी कम समय तक ही है| यदि आप 30 अगस्त को राखी बंधना चाहते हैं तो  रात 9:01 मिनट के बाद ही बंधना शुरू करें| वहीं बात की जाए 31 अगस्त की अगर आप इस दिन राखी बांधना चाहते हैं तो आप सुबह जल्दी उठकर 5:55 मिनट से 7:05 मिनट तक राखी बांध सकते हैं|

रक्षाबंधन की पौराणिक कथा 
हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन हर साल सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और भद्रा रहित काल में मनाया जाता है| पौराणिक कथा के अनुसार, राजा महाबलि जब भगवान विष्णु को अपने साथ पाताल ले गए थे तो मां लक्ष्मी ने उन्हें वापस पाने के लिए ब्राह्मणी बनकर राजा महाबलि को राखी बांधी थी और उनसे विष्णु जी को वापस बैकुंठ ले जाने का वचन मांगा था, फिर महाबलि को उनका ये वचन पूरा करना पड़ा|
 दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार,  महाभारत के समय एक बार भगवान कृष्ण की अंगुली में चोट आ गई थी| तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी का एक सिरा कृष्ण जी की चोट पर बांधा दिया| मान्यता के अनुसार इस दिन से रक्षाबंधन जैसा पावन पर्व मनाने की परंपरा शुरू हुई| दुस्शासन जब द्रौपदी का चीर हरण कर रहा था, तब भगवान कृष्ण ने ही द्रौपदी के मान की रक्षा की थी|