Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर घर में बनाएं ये स्वादिष्ट डिश, जानें आसान कपकेक रेसिपी

KNEWS DESK- रक्षाबंधन काफी करीब आ गया है| सभी लोग जमकर इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं| आप सभी इस दिन कुछ खास बनाने की सोच रहे होंगे| वैसे आप घर में ही मीठे में कुछ खास बना सकते हैं| ऐसे में कपकेक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा| बच्चे भी इसको बहुत पसंद करते हैं| इसलिए आप रक्षाबंधन पर घर में इसे बतौर मिठाई इस्तेमाल कर सकते हैं| चलिए आपको इसकी स्वादिष्ट और आसान रेसिपी बताते हैं|

कपकेक बनाने की सामग्री

♦ 3/4 कप- चीनी

♦ 1/2 कप- मक्खन

♦ 1 कप -दही

♦ 1चम्मच -बेकिंग पाउडर

♦ 1 चम्मच- मीठा सोडा

♦  1 कप- बेसन

♦ चुटकी भर इलायची पाउडर

♦ डार्क चॉकलेट

♦ व्हाइपिंग क्रीम-जरूरत के अनुसार

कपकेक बनाने की रेसिपी

बेसन कप केक बनाने के लिए एक कटोरी में आधा कप मक्खन और तीन चौथाई कप चीनी डालें| अब चीनी और मक्खन को तब तक चलाएं जब तक यह फ्लफी ना हो जाए, इसका रंग पेल वाइट में ना बदल जाए| अब इसमें एक कप दही डालें और ज्यादा ना मिलाएं| अब इन सभी चीजों को मिक्स करके एक जगह रख लें, इसमें कोई लंप्स ना बनें| अब इसको बटर और दही वाले मिश्रण में अच्छे से मिलाएं|

अब ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रिहीट कर लें, फिर बेकिंग टिन में थोड़ा सा मक्खन लगाएं और सभी में बटर डालें| इसके बाद केक को 20 से 22 मिनट के लिए ओवन में बेक करने के लिए रख दें और फिर बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें| अगर आपको केक की आइसिंग डार्क चॉकलेट से करनी है या फिर क्रीम से करना है तो आप केक के ऊपर इन दोनों ही चीजों को लगा सकते हैं| आखरी में स्प्रिंकल छिड़क लें| आपको स्वादिष्ट कपकेक बनकर तैयार है|

About Post Author