पितृपक्ष 2024: इन 5 चीजों के दान से पितर होंगे खुश, बरसाएंगे कृपा…

KNEWS DESK, पितृपक्ष, हिंदू धर्म में एक विशेष समय होता है जो अपने पूर्वजों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है। इस समय के दौरान, श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के साथ कुछ विशेष चीजों का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों पर कृपा बरसाते हैं। आइए जानते हैं, पितृपक्ष में किन चीजों का दान करना शुभ माना गया है।

Pitru Paksha 2024: श्राद्ध का खाना घर पर नहीं बना पा रहे हैं तो क्या करें? - Pitru Paksha 2024 date shradh bhoj niyam fast food ancestors puja rules astrology news

2024 में पितृपक्ष भादो मास की पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या पर समाप्त होगा। यह अवधि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक है। इस बार पितृपक्ष 15 दिनों का है, जो तिथि क्षय के कारण है।

पितृपक्ष में दान करने वाली 5 विशेष चीजें

कपड़ों का दान: पितृपक्ष के दौरान ब्राह्मणों को भोजन कराते समय उन्हें वस्त्र दान करना बेहद शुभ माना जाता है। धोती-कुर्ता, पैंट-शर्ट या टोपी आदि दान करें, लेकिन काले रंग के कपड़े न दें।

गुड़ का दान: गुड़ का दान करने से घर में समृद्धि और धन आता है। इसके अलावा, पितरों को भी इससे तृप्ति का अनुभव होता है। इसलिए पितृपक्ष के दौरान गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए।

काले तिल का दान: काले तिल का दान पितृदोष से मुक्ति दिलाने में सहायक माने जाते हैं। इसे श्राद्ध पक्ष में दान करना विशेष रूप से लाभकारी होता है।

भोजन का दान: भोजन का दान करना पितृपक्ष का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे जीवन में खुशहाली, शांति और आर्थिक संपन्नता आती है।

नमक का दान: नमक दान करने से न केवल पितृदोष से छुटकारा मिलता है, बल्कि यह व्यक्ति की मानसिक स्थिति को भी सकारात्मक बनाता है। इससे नकारात्मक विचार दूर होते हैं।

पितृपक्ष के दौरान इन चीजों का दान करने से न केवल पितर खुश होते हैं, बल्कि परिवार पर उनकी कृपा भी बरसती है। यह समय अपने पूर्वजों को सम्मान देने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का है। इस पवित्र अवसर का लाभ उठाएं और अपने परिवार के लिए शुभता और समृद्धि की कामना करें।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.