सावन महीने में शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, शिव जी होंगे अत्यंत प्रसन्न

KNEWS DESK- शिव जी को समर्पित सावन मास चल रहा है इस बार 19 साल बाद ऐसा संयोग बना है जिसके कारण सावन मास 59 दिन का है और सबसे खास बात ये है कि शिव जी को प्रसन्न करने के लिए इस बार भक्तों को सावन के 8 सोमवार मिले हैं| इन शुभ दिनों में भोलेनाथ भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं| सभी भक्त शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सावन के सारे सोमवार व्रत रखते हैं| आपको अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए कुछ जरुरी चीजें शिवलिंग पर चढ़ानी चाहिए| चलिए हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं…

शहद- यदि आप ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए शुद्ध शहद से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं तो आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है और धन में वृद्धि होती है| ऐसा करने से आपकी वाणी में भी मधुरता बनी रहती है|

दही- सावन महीने में शिवलिंग पर दही चढ़ाने से सभी प्रकार की समस्याएं और बाधाएं दूर रहती हैं साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है|

दूध-  शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और सकारात्मक उर्जा आकर्षित होती है|

घी- सावन मास के हर दिन शिवलिंग पर घी चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा मिलती है और धन की वृद्धि होती है|

बेल पत्र- बेल के पेड़ के हर हिस्सों में माता पार्वती वास करती हैं| इस पेड़ की उत्पत्ति मां पार्वती के पसीने से हुई थी इसलिए इस पेड़ में मां पार्वती के सभी रूप वास करते हैं|

About Post Author