हरिद्वार : मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर श्रद्धालु लगा रहे मां गंगा में आस्था की डुबकी, भीषण ठंड के बाद भी भक्तों की भारी भीड़

रिपोर्ट – आशु शर्मा 

उत्तराखंड – माघ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली मौनी अमावस्या का पर्व आज शुक्रवार को देश भर में मनाया जा रहा है। मौनी अमावस्या के मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है| भीषण ठंड होने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहें हैं और पुण्य व मोक्ष की कामना कर रहे हैं | देर रात से ही यहाँ लोगों का यहाँ आना शुरू हो गया था |

ठंड होने के बावजूद भी अलग ही उत्साह

बता दें कि माघ मास में पड़ने वाली मौनी अमावस्या पर आज हरिद्वार में गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है| श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य और मोक्ष की कामना कर रहें हैं | ऐसी मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर माँ गंगा में स्नान करने और दान करने से कष्ट दूर होते है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है| इसीलिए श्रद्धालुओं में ठंड होने के बावजूद भी अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है| भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गये हैं |

दान पुण्य करने से पितरों को मिलती है शांति 

हरिद्वार स्नान करने आए श्रद्धालुओं का कहना है कि मौनी अमावस्या का स्नान साल में एक बार आता है | इस स्नान का काफी महत्व माना जाता है| गंगा में स्नान और दान पुण्य करने से पितरों को शांति मिलती है और हमारे द्वारा किए गए पापों से हमें मुक्ति भी मिलती है| श्रद्धालुओं का कहना है की आज के दिन जो भी डुबकी लगाकर मां गंगा से प्रार्थना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं |

About Post Author