देवी लक्ष्मी अपने आगमन से पहले देती हैं ये शुभ संकेत, सूर्यास्त के बाद दिखेंगी ये चीजें

KNEWS DESK- देवी लक्ष्मी का वास जिस घर में होता है| उस घर के लोग तो काफी धनी रहते हैं| ये बात भी सच है कि देवी लक्ष्मी चंचल स्वभाव की हैं कभी भी एक घर में नहीं टिकती लेकिन जहां वास करती हैं वहां के सारे दुख हर लेती लेती हैं| जहां नहीं रहती वहां के लोगों में निराशा बनी रहती है| जब भी लक्ष्मी मां किसी के घर में प्रवेश करती हैं तो वो आने से पहले कुछ संकेत देती हैं| जिसे लोग नजर अंदाज कर देते हैं क्योंकि उन्हें उन संकेतों के बारे में पता ही नहीं होता है| आज हम आपको इन्हीं संकेतों की जानकारी देंगे…

सूर्यास्त के बाद मिलते हैं ये शुभ संकेत 

छिपकली का दिखना: यदि आपको सूर्यास्त के बाद एक साथ तीन छिपकलियां दिखाई दें, तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है| यह इस बात का संकेत होता है कि आपके घर पर मां लक्ष्मी पधारने वाली हैं और जल्द ही आपको हर समस्याओं से छुटकारा मिलने वाला है|

चिड़िया का घोंसला: अगर आपके घर चिड़िया ने आकर अपना घोंसला बनाया है तो यह भी किसी शुभ संकेत से कम नहीं है| इस संकेत का मतलब है कि मां लक्ष्मी की कृपा से आपके अच्छे दिन आने वाले हैं और जल्द ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होने वाली है|

काली चींटियां:  अगर आपको घर पर काली चींटियों का झुंड दिखे तो यह शुभ संकेत माना जाता है| इन चींटियों को आप शक्कर जरूर खिलाएं|

सपने में दिखती हैं ये चीजें: यदि आपके सपने में झाड़ू, छिपकली, सांप, उल्लू, शंख, गुलाब फूल, बांसुरी और घड़ा जैसी चीजें दिखें तो इन सपनों को बहुत ही शुभ माना जाता है| सपने में इन चीजों को देखने से धन की प्राप्ति होती है|

About Post Author