साल की पहली सोमवती अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

KNEWS DESK- सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का काफी महत्त्व होता है| कैलेंडर के मुताबिक, हर महीने अमावस्या आती है, सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या माना जाता है| इस दिन चांद नहीं निकलता है| इस बार सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल यानि आज पड़ रही है|

सोमवार वाले दिन सोमवती अमावस्या पड़ने पर व्यक्ति को शिव जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए, ऐसा करने से कुंडली में कमजोर चंद्रमा बलवान हो जाता है| इस दिन दान- पुण्य करने से घर में सुख- सम्रद्धि आती है| सोमवती अमावस्या को चैत्र अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है|

सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त 

सोमवती अमावस्या की तिथि 8 अप्रैल यानि आज रात 5: 21 पर शुरू हो चुकी है, जो कि रात 11: 50 पर समाप्त होगी|

इस विधि अनुसार करें पूजा 

सोमवती अमावस्या के दिन नदी में स्नान करें और सूर्य को अर्घ्य दें| गायत्री मन्त्र का पाठ करें और भगवान शिव की आराधना करें| इस दिन पितरों का तर्पण कर उनके मोक्ष की कामना करें| इस दिन जरुरतमंद को कपड़े और भोजन का दान करें| देवी लक्ष्मी की पूजा भी शुभ मानी जाती है| सोमवती अमावस्या के दिन शादीशुदा महिलाओं के लिए पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है|

Somvati Amavsya 2023: सोमवती अमावस्या पर आज बन रहा है शुभ संयोग, भूलकर न  करें ये गलतियां - somvati amavasya 2023 know shubh muhurat pujan vidhi yog  mistakes tlifdg - AajTak

सोमवती अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय 

अमावस्या की रात में 5 फूल और 5 जलते दिए नदी में बहाने चाहिए, इससे घर में धन आने के दरवाजे खुल जाते हैं| संध्या के समय घर के इशान कोण में गाय के लिए घी का दीपक जलाएं| इस दिन खीर बनाकर शिव भगवान को चढ़ाएं| इसके बाद शिव जी को चढ़ाई गई खीर को गरीबों में बाटें| इस दिन सफ़ेद चन्दन की लकड़ी नीले धागे में बांधकर पहनें| इससे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं दूर होती हैं|

About Post Author