शनिवार वाले दिन करें शनिदेव के इन मंत्रों का जाप, जानें मंत्रों का उच्चारण करने का तरीका

KNEWS DESK- शनिदेव को कर्म का फल दाता माना जाता है| शनिदेव हर किसी को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं| वैसे तो शनिदेव जल्दी किसी ने नाराज नहीं होते हैं लेकिन अगर ये किसी से रूठ गए तो उस व्यक्ति को अपने जीवन में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इनकी पूजा खासतौर पर शनिवार वाले दिन ही की जाती है| आज शनिवार है यदि आप आज के दिन इनके पांच मंत्रों का जाप करेंगे तो शनिदेव आपसे अत्यंत प्रसन्न होंगे| चलिए आपको बताते हैं वो पांच मंत्र और उनके जाप करने का सही तरीका…

♦ शनि देव का महामंत्र

ओम निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

♦ शनि गायत्री मंत्र

ओम भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्

♦ शनि देव का बीज मंत्र

ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

♦ शनि आरोग्य मंत्र

ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिहा।
कंकटी कलही चाउथ तुरंगी महिषी अजा।।
शनैर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन् पुमान्।
दुःखानि नाश्येन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखमं।।

♦ शनि दोष निवारण मंत्र

ओम त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।
उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।
ओम शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शंयोरभिश्रवन्तु नः।
ओम शं शनैश्चराय नमः।।

शनिवार को करें ये काम

शनिदेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं| इसके बाद काले रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनें| अब आसपास किसी शनि मंदिर जाकर शनि देव की पूजा कर उन्हें नीले रंग के फूल चढ़ाएं| पूजा के बाद घर आकार कुश के आसान पर बैठकर इन मंत्रों का जाप करें| ऐसा करने से शनिदेव आपसे प्रसन्न होंगे और आपका जीवन सुखमय होगा|

About Post Author