ग्रहों की स्थिति शुभ या अशुभ, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष-मानसिक दबाव बना रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। बच्‍चों की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यवसायिक स्थिति ठीक रहेगी। सरकारी तंत्र से पंगा न लें।

वृषभ-मन चिंतित रहेगा। बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी मन परेशान रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। आमदनी अच्‍छी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा लेकिन मन खराब रहेगा। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

मिथुन– आज आप सकारात्मक रहेंगे। जिस काम को आज हाथ में लेंगे उस में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बच्चों को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजन के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कर्क– आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। कार्यालय में मन चाही सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुखद समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी से तालमेल बना कर रहे।

सिंह– आज मानसिक शांति का अनुभव होगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे। काम का बोझ कम होने से थकावट दूर होगी। मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। यात्रा का योग है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। प्रियतम से मन की बातें साझा करेंगे।

कन्या– पिछले दिनों की अपेक्षा आज का दिन आप खुशी महसूस करेंगे। बहुत दिनों से जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे वो पूर्ण होगा। कार्यालय में आपके काम की प्रशंसा होगी। घर परिवार में सकारात्मकता रहेगी। आज मूड अच्छा रहेगा।

तुला– आज किसी न किसी काम में उलझे रह सकते हैं। काम की अधिकता रहेगी और आराम न मिलने से शारीरिक थकान रहेगी। किन्तु अपनी कार्यकुशलता से सभी काम समय पर पूरा करेंगे। प्रेमी के साथ खाने पीने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृश्चिक– आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पुरानी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। पूंजी निवेश से संबंधित काम में सावधानी रखें। अटके काम पूरे होंगे। रिश्तेदारो का आगमन होगा।

धनु– सुबह मन प्रसन्न रहेगा लेकिन शाम होते होते मन उदास हो सकता है। नौकरी व्यापार में जोखिम भरे फैसले न लें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में खींचतान रहेगी। पति पत्नी में मनमुटाव हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी।

मकर– आज कोई न कोई चिंता मन में लगी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कहीं यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

कुंभ– आज घरेलु काम में व्यस्त रहेंगे। बाकी दिनों की अपेक्षा से नौकरी व्यापार में काम कम रहेगा। घर की सफाई सजावट में लगे रह सकते हैं। आज रिश्तेदारों का घर पर आना जाना लगा रहेगा। दिन की अपेक्षा शाम के समय आप प्रसन्न रहेंगे।

मीन– आज का दिन हंसी खुशी में बीतेगा। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। घर और बाहर दोनों जगह बराबर बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे। धन लाभ होगा। परिवार में सहयोग रहेगा। प्रेमी संग रोमांटिक लम्हे बिताएंगे। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा।

About Post Author