अयोध्या धाम पहुंची विश्व की सबसे लम्बी बांसुरी, मंदिर के संग्रहालय में रखी जाएगी पीलीभीत की 21.6 फुट लंबी बांसुरी

रिपोर्ट – कुलदीप कुमार 

उत्तर प्रदेश – श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अपने-अपने जिले की प्रसिद्ध वस्तुओं को लोगों के द्वारा अयोध्या भेजा जा रहा है। इसी क्रम में पीलीभीत से 21.6 फुट लंबी बांसुरी अयोध्या पहुँच गयी है। बांसुरी को वहां के संग्रहालय में रखा जाएगा। बांसुरी शहर के मशहूर कारीगर मरहूम नवाब अहमद की पत्नी हिना परवीन, उनके पुत्र अरमान नबी व उनके चाचा शमशाद ने साथियों के साथ तैयार किया है।

पीलीभीत पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल और विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों ने श्री राम मंदिर अयोध्या में सौंपी पीलीभीत की(शान)बांसुरी ...

सैकड़ों श्रद्धालुओं नेे बांसुरी की रोली पुष्प से पूजा कर किया स्वागत 

बता दें कि पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि 26 जनवरी को पीलीभीत से बांसुरी लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में पूरनपुर, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं नेे बांसुरी की रोली पुष्प आदि से पूजा करके स्वागत किया।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को सौंपा 

पीलीभीत से विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ रामलला को समर्पित करने के लिए बनाई गई, विश्व की सबसे लंबी बांसुरी को लेकर अयोध्या पहुंचे और इस बांसुरी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को सौंप दिया।

अयोध्या के संग्रहालय में रखी जाएगी 

बांसुरी नगरी से आयी इस बांसुरी को अब अयोध्या के राम मंदिर के संग्रहालय में रखा जाएगा। जिससे यहां रामलला के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को इस बांसुरी को देखने का भी अवसर मिलेगा, साथ ही पीलीभीत से अयोध्या तक दर्जनों जिलों में इस बांसुरी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और पूजा अर्चना कर स्वागत भी किया गया।

About Post Author