भक्तिमय हुए विराट-अनुष्का, ऋषिकेश में संतों का लिया आशीर्वाद

ऋषिकेश : भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कोहली वैसे तो अपनी क्रिकेट और फिल्मों को लेकर व्यस्त रहते हैं। लेकिन फिर भी ये जोड़ा अपने लिए घूमने फिरने का समय निकल लेता है। इन दिनों विराट और अनुष्का ऋषिकेश में आये हुए हैं। यहाँ विराट ने अपनी माँ सरोज कोहली और पत्नी अनुष्का संग पीम मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानन्द सरस्वती के आश्रम पहुँच उनके दर्शन कर समाधी पर पुष्प अर्पित किये।

सुबह सैर पर निकले, लगी प्रशंसकों की भीड़ 

सोमवार शाम वे स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज के आश्रम में ही रुके। मंगलवार सुबह आस्था पथ पर अनुष्का और विराट ने सैर करी। सुबह घूमते वक्त सैर पर निकले लोगों ने विराट और अनुष्का को पहचान लिया जिससे उनके ऋषिकेश में होने की खबर फैल गयी। इसके बाद उनके प्रशंसको की भीड़ लग गई। जिसके बाद प्रशंसको ने उनके साथ सेल्फी ली। इनकी सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा गार्ड और पुलिस के जवान लगा दिए गए हैं। सैर से वापस आने के बाद उन्होंने आश्रम में बने योगा स्थान पर अपने साथ आये योग प्रशिक्षक के साथ योग किया। दोपहर में आश्रम में आयोजित भंडारे में उन्होंने भाग भी लिया और संतो का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार यहाँ पहुँच विराट से मिले।

About Post Author